back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश की दस स्वदेशी कंपनियों को मिले कोरोना टीका बनाने का लाइसेंस : शान्ता कुमार

पालमपुर, 21 मई (हि. स.)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिख कर यह कहा है कि कोरोना का सबसे बढ़िया ईलाज सब लोगों को वैकसीन टीका लगाना है। परन्तु टीकों की इतनी कमी है कि आज की गति से पूरे देश के लोगों को दो साल में भी टीका नही लगाया जा सकेगा। उन्होंने याद दिलवाया कि वे 2011-12 में संसद की स्थाई समिति के अध्यक्ष थे। समिति ने दवाई उद्योग पर सरकार को एक रिपोर्ट दी थी। उस में कहा था कि विदेशी वायर कम्पनी कैंसर की एक दवाई मैक्साबार दो लाख 80 हजार रू0 में बेचती थी। उस समय सरकार ने भारत की स्वदेशी कम्पनी हैदराबाद की नैटको को कम्पलसरी लाईसेंस दिया। दो लाख 80 हजार रूू की दवाई उसी गुणवत्ता की आठ हजार आठ सौ रूू में बिकने लगी। दवाई की कमी भी नही रही। कम्पनी ने पेटेंट कन्ट्रोलर से लेकर उच्च न्यायालय तक मुकदमा लड़ा। उच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक निर्णय में सरकार के पक्ष में फैसला दिया। शान्ता कुमार ने कहा कि सरकार भारत की 10 स्वेदशी कम्पनियों को टीका बनाने का कम्पलसरी लाईसेंस दें। करोड़ों की संख्या में टीके बनेगें। बहुत सस्ते दाम पर बिकेंगे। कुछ ही महीनों में पूरे भारत के लोगों को टीका लगा कर राहत दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो बात उनकी कमेटी ने 10 साल पहले कही थी और जिसे 15 दिन पहले उन्होंने कहा था । अब वही बात भारत सरकार के एक विद्वान और योग्य मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहीं है। शान्ता कुमार ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि सरकार जल्द कम्पलसरी लाईसेंस दे और करोड़ों लोगों को राहत दें। यदि सरकार ऐसा नही करती तो कारण बताये। जो अटल जी के समय सरकार कर सकती थी वह आज की सरकार क्यों नही कर सकती। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

इस राज्य में हिंदुओं को मिलेंगे हथियार के लाइसेंस, सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम, जानें क्या हैं इसके नियम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में रहने वाले मूल निवासी हिंदुओं को हथियार...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...