back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal News: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोलन में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Himachal News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का शुक्रवार को सोलन पहुंचने पर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ । उनके स्वागत में भव्य रोड शो आयोजित किया गया ।

सोलन, ( हि. स.) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का शुक्रवार को सोलन पहुंचने पर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ । उनके स्वागत में भव्य रोड शो आयोजित किया गया । खुली गाड़ी में सोलन की सीमा से उन्हें हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर भर की सड़कों से ले जाया गया।

जे.पी. नड्डा ने खुलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया

इस बीच जे.पी. नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी नड्डा के साथ खुली गाड़ी में दिखाई दिए । जे.पी. नड्डा ने खुलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया । शहर भर में जगह- जगह जे.पी. नड्डा और अनुराग ठाकुर के पोस्टर लगे थे।

शहर में पूरा ट्रैफिक वैकल्पिक मार्गों पर बदला गया

पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश इस बीच देखा गया । शहर की सड़कें पूरी तरह भगवा में रंगी दिखाई दी । शहर में पूरा ट्रैफिक वैकल्पिक मार्गों पर बदला गया। करीब एक घण्टे भर चले रोड शो के कारण लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते दिखाई दिए । सोलन के बाजार से होते हुए नड्डा का काफिला रोड शो की शक्ल में पुराने बस अड्डे पर पहुंचा जहां उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया।

उनकी इस कामयाबी के लिए पूरी पार्टी ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है

उनके इस कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन राज्यों में भारी जीत के बाद पहली बार सोलन व शिमला के दौरे पर आ रहे हैं। उनकी इस कामयाबी के लिए पूरी पार्टी ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है । उन्होंने कहा कि इस रोड शो के साथ ही जनता को सन्देश मिल रहा है कि भाजपा आगामी लोक सभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी । 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...