back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोलन : कार दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा आईजीएमसी रेफर

सोलन, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिला के उपमंडल अर्की के तहत कराड़ाघाट से मांगू गयाना सम्पर्क मार्ग पर शुक्रवार शाम एक कार अनियन्त्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। अर्की के दाड़लाघाट में मांगू सड़क पर कराडाघाट के समीप एक कार नम्बर एच पी62-1846 दुर्घटना का शिकार हो गई है। जिसमें दो युवक अपने घर मांगू जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मांगू निवासी 26 वर्षीय ललित ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीयूष को गम्भीर हालात में अर्की अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के उपरांत आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की खुशियां हुई डबल, दूसरी बार घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की मशहूर जोड़ी, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक-प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों का मौका आया है। कपल को...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...