back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सतपाल सत्ती ने 19 परिवारों को दी पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता

ऊना, 21 जून (हि. स.)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सोवमार को रक्कड़ में मुख्यमंत्री राहत कोष से 19 परिवारों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। उन्होंने बताया कि यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से बेटियों की शादी में मदद, दुर्घटना अथवा बीमारी व्यक्तियों के इलाज के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की जाती है। उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना शुरू की गई है जिसके तहत 65-69 वर्ष की महिलाओं को बिना किसी आय सीमा की शर्त के एक हजार रूपए प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने का आहवान किया। इसके अतिरिक्त हिमकेयर योजना के माध्यम से एक परिवार को पांच लाख रुपए तक के इलाज की फ्री सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत परिवार के पांच व्यक्तियों का स्वास्थ्य बीमा किया जाता है तथा उनके 5 लाख रुपए तक के इलाज का खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्ति नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने पंचायत प्रधानों से आहवान किया कि वे जनता को मास्क पहनने, दो गज की दूरी तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने के लिए परहेज करने हेतू प्रेरित करें। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵