नाहन, 10 मई (हि. स.)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्वास्थय विभाग ने जिला में सैंपलिंग एवं टीकाकरण को ग्राम स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्वास्थय विभाग शहरी क्षेत्रों में वार्ड के अनुसार सैंपलिंग एवं टीकाकरण करेगा और इसी तरह से ग्रामीण इलाकों में भी सैंपलिंग को बढ़ाया जायेगा। सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के पाराशर ने बतायाकि अब सरकार से नए दिशा निर्देश आये हैं जिनके चलते सैंपलिंग एवं टीकाकरण को ग्रा एवं वार्ड स्तर तक किया जायेगा ,जिला में भी विभाग ने इस कार्य के लिए प्रबंध कर लिए हैं और सैंपलिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। सीएम्ओ सिरमौर डॉ के के पाराशर ने बताया कि नए दिशा निर्देशों के चलते अब छोटे स्तर पर भी कोरोना सैंपलिंग की जाएगी और साथ ही टीकाकरण भी किया जायेगा। विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द यह कार्य शुरू किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंदर/सुनील




