back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाहन मैडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लान्ट शुरू, ऊर्जा मंत्री सुखराम ने किया दौरा

नाहन, 14 मई (हि. स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के डॉ वाई एस परमार मैडिकल कॉलेज में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट ने शुक्रवार से कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके शुरू होने से नाहन कोविड वार्ड में ऑक्सीजन की मात्रा और बढ़ेगी। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने भी शुक्रवार को नाहन मैडिकल कॉलेज में इस ऑक्सीजन प्लांट का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। ऊर्जा मंत्री ने इसके बाद जिला के अधिकारीयों एवं स्वास्थय विभाग के अधिकारीयों के साथ कोरोना को लेकर बन रही स्तिथि पर भी चर्चा की। नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल भी उनके साथ मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि जिला में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और अब नाहन मैडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से और मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाहन दौरे के बाद अब जिला में ऑक्सीजन युक्त बेडों को बढ़ाया गया है। नाहन मेडिकल कॉलेज में 66 बेड स्थापित किये गए हैं और ऐसे ही पोंटा साहेब ,बडू साहेब में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाये गए हैं। इसके इलावा शिलायी, संगड़ाह में भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने लोगो से अनुरोध किया कि कोरोना के लक्षण आते ही तुरंत अपना टेस्ट करवाएं ताकि समय पर उनका उपचार हो सके। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंदर/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵