back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dharamshala: सीएम सुक्खू का डिग्री को फेक बताने पर बिफरा विपक्ष, विधानसभा में हुई तीखी नोक-झोंक

Dharamshala: हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कई मौकों पर तीखी नोक-झोंक हुई।

धर्मशाला, (हि.स.)। हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कई मौकों पर तीखी नोक-झोंक हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की फेक डिग्री को लेकर की गई एक टिप्पणी और भाजपा विधायकों पर कसे गए तंज से सदन का माहौल गरमा गया। मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर भाजपा विधायक सदन में खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दोनों पक्षों को शांत करने की भरपूर कोशिश की। विधानसभा अध्यक्ष की कोशिशों के बाद विपक्ष शांत नहीं हुआ और नारेबाजी करता रहा।

विपक्ष के सदस्यों ने सांकेतिक तौर पर डिग्रियां परिसर में जलाईं

भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया था। बेरोजगारों के मुद्दे पर किए गए, इस प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने सांकेतिक तौर पर डिग्रियां परिसर में जलाईं।

सुक्खू ने सदन में कहा कि जलाई गई डिग्री फेक हैं

प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि जलाई गई डिग्री फेक हैं, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र नहीं रहे हैं। इस डिग्री में कुलपति के भी हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय की गरिमा गिराने का सवाल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अंदेशा जताया कि भाजपा विधायक शनिवार को महिला वेष में परिसर में पहुंचकर आंदोलन कर सकते हैं।

चोट निशाने पर लगी है

सदन के नेता के इस तंज पर विपक्ष बिफर उठा और उसके तमाम सदस्यों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर वरिष्ठ भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आंदोलन सांकेतिक होते हैं। भाजपा ने कांग्रेस की गारंटियों को लेकर विधानसभा परिसर में सांकेतिक आंदोलन किए हैं। इसका मकसद सरकार को उसकी गारंटियां याद दिलाना है। युवा हर साल एक लाख रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हुए सांकेतिक आंदोलन का मकसद यह था कि सरकार रोजगार की गारंटी पूरी करे, अन्यथा बेरोजगार युवा सड़कों पर आएंगे और सरकार के बाहर निकला मुश्किल होगा, लेकिन सरकार की नाराजगी से लगता है कि चोट निशाने पर लगी है।

भाजपा विधायकों ने एक मर्तबा फिर सदन में नारेबाजी शुरू की

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका कहना यह था कि विपिन परमार हिमाचल विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं, लेकिन जयराम ठाकुर नहीं। यूं भी सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के मुकाबले अधिक पदों को भरना शुरू किया है। इस पर भाजपा विधायकों ने एक मर्तबा फिर सदन में नारेबाजी शुरू की। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने दोपहर के भोजन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

साड़ियां और चूड़ियां पहन कर आने वाला वक्तव्य महिलाओं का अपमान

दोपहर के भोजन के बाद सदन में एक मात्र महिला सदस्य रीना कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री का साड़ियां और चूड़ियां पहन कर आने वाला वक्तव्य महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान से महिलाओं को ठेस पहुंची है। मुख्यमंत्री को अपने इस वक्तव्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने व्यवस्था दी कि किसी भी अवांछनीय टिप्पणी को वह सदन की कार्यवाही से हटा देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल ही नहीं, इन जगहों पर भी सर्दियों में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, ये हैं परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग शिमला या हिमाचल के अन्य लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...