back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केसीसी बैंक ने जोनल अस्पताल को दी 10 आटोमेटिक सेनेटाइजर मशीनें

धर्मशाला, 20 मई (हि.स.)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से चेयरमैन डा. राजीव भारद्वाज ने गुरूवार को जोनल अस्पताल के लिए 10 आटोमेटिक सेनेटाइजर मशीनें तथा 50 लीटर सेनिटाइजर सीएमओ गुरदर्शन तथा चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश गुलेरी को भेंट की। इस अवसर पर केसीसीबी बैंक के चेयरमैन डा. राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति कोविड महामारी के इस दौर में आम जनमानस को जागरूक करने के लिए भी सार्थक कदम उठा रही है तथा बैंक के कर्मचारियों के माध्यम से भी लोगों को कोविड से बचाव का संदेश प्रसारित किया जा रहा है ताकि इस महामारी से समाज को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिए सरकार को भी बैंक प्रबंधन की ओर से पूरा सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्लाइट कैंसिलेशन पर इंडिगो का बड़ा ऐलान: अब पैसा अपने आप मिलेगा वापस, रीशेड्यूल रहेगा फ्री

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय अपने अब तक के सबसे गंभीर परिचालन संकट से गुजर रही...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵