back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HP Board 12th Result 2024 Live: जारी हुए हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे, यहां देखें

परीक्षार्थी रिजल्ट चेक करने के लिए hpbose.org पर विजिट करें और अपने रोल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। SMS से भी पाएं अपने नतीजे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला आज एचपी बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी करेगा। जानकारी के अनुसार एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट आज यानी 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट घोषित करेगा। एचपीबीओएसई द्वारा एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के साथ बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित अन्य विवरण भी जारी करेगा।

मार्च में हुई थी बोर्ड परीक्षा

इस साल एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 मार्च से 28 मार्च तक किया गया था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। एचपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 1.5 लाख और एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में लगभग 1.4 लाख छात्र हैं।

कितने लाने होंगे अंक और क्या था पिछले वर्ष का प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। साथ ही छात्र को कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी। पिछले साल बोर्ड द्वारा 20 मई को नतीजों का ऐलान किया गया था। 2023 में एचपी बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 79.74 प्रतिशत रहा था। पिछले साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा कुल 1,03,928 विद्यार्थियों ने दी थी।

यहां देख सकेंगे रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक भी एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के छात्र अपनी ऑनलाइन एचपी बोर्ड परीक्षा मार्कशीट 2024 एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले अपने फोन के एसएमएस में जाना होगा। इसके बाद उन्हें इस प्रारूप यानी HP12 रोलनंबर में एसएमएस टाइप करना होगा। इसके बाद इसे 5676750 पर भेजना होगा। ऐसा करने के साथ ही एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।

पुनर्मूल्यांकन के लिए चाहिए कम से कम 20 मार्क्स

हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, बोर्ड उन छात्रों को पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) का मौका देता है, जो अपने मार्क्स से खुश नहीं है। हालांकि इसके लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को थ्योरी परीक्षा में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। तभी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵