back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HPBOSE 10th Result 2021: आज शाम 10वीं का रिजल्ट जारी

HPBOSE 10th Result 2021- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम अब आज शाम साढ़े पांच बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने परिणाम को लेकर सुबह से असमंजस बनाए रखा। सुबह परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। इसमें कहा गया कि कोर्ट के आदेश के बाद रिजल्ट स्थगित कर दिया गया है। अब शाम साढ़े पांच बजे रिजल्ट घोषित करने की बात कही है।

गौरतलब है कि बोर्ड ने दसवीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए सात मानदंड तय किए हैं। इनमें नौवीं कक्षा, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट, फर्स्ट और सेकेंड टर्म इग्जाम, प्री-बोर्ड और बोर्ड की ओर से लिए गए हिंदी विषय के पेपर का मूल्यांकन करवाकर परिणाम तैयार किया है।

हालांकि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को पहले ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। गौर रहे कि मैट्रिक में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस से संबंधित हैं।

बीते वर्ष शिक्षा बोर्ड ने 9 जून को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा था। 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में जिला कांगड़ा के इशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी की छात्रा तनु ने 98.71 (691/700) फीसदी अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर पांच विद्यार्थियों में तीन लड़कियां और दो लड़के थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...