back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal में चोरी-छिपे होम स्टे चलाने पर नकेल, विधानसभा में पर्यटन विकास एवं पंजीकरण कानून संशोधन विधेयक पारित

Dharamshala: हिमाचल में पंजीकरण के बगैर होमस्टे अथवा अन्य पर्यटन ईकाइयों को चलाने वालों पर सरकार नकेल कसेगी। पंजीकरण के बगैर इन इकाईयों को चलाने वालों पर एक लाख रुपए जुर्माना होगा।

धर्मशाला, (हि.स.)। हिमाचल में पंजीकरण के बगैर होमस्टे अथवा अन्य पर्यटन ईकाइयों को चलाने वालों पर सरकार नकेल कसेगी। पंजीकरण के बगैर इन इकाईयों को चलाने वालों पर एक लाख रुपए जुर्माना होगा। सरकार ने पर्यटन विकास एवं पंजीकरण कानून में संशोधन कर जुर्माने का प्रावधान कर दिया है। संशोधन विधेयक को वीरवार को विधानसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधेयक को पारण हेतु सदन में प्रस्तुत किया था।

मौजूदा पंजीकरण लाइसेंस की अवधि खत्म होने तक शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा

संशोधन विधेयक के पारण के बाद अब सरकार इस बारे नियम बनाकर कानून को अधिसूचित करेगी। इसके पश्चात राज्य में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत चल रही होम स्टे अथवा अन्य पर्यटन इकाइयों को 30 दिनों के भीतर दोबारा से पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले इकाईयों को उनके मौजूदा पंजीकरण लाइसेंस की अवधि खत्म होने तक शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। लाइसेंस की अवधि खत्म होने के बाद सरकार द्वारा तय पंजीकरण शुल्क अदा करना होगा। पर्यटन इकाइयों को पंजीकरण के तमाम दस्तावेजों व अन्य औपचारिकताओं को 90 दिनों के भीतर पूरा करना होगा।

संशोधन के बाद पंजीकृत होम स्टे का लाइसेंस दो साल तक वैध माना जाएगा

सरकार ने साल 2002 में पर्यटन विकास एवं पंजीकरण कानून बनाया था। 2002 के कानून में पंजीकरण के बगैर चलने वाले होम स्टे संचालकों को छह माह की सजा के साथ.साथ 10 हजार रुपए की सजा का प्रावधान भी था। लेकिन सरकार ने संशोधन विधेयक में छह माह की सजा को समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही जुर्माने की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने का प्रावधान है। कानून में संशोधन के बाद होम स्टे पर्यटन विकास निगम की स्थापना की सूची में शामिल होगा। इसके अलावा संशोधन के बाद पंजीकृत होम स्टे का लाइसेंस दो साल तक वैध माना जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...