back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेना को मिले नक्सलवाद को समाप्त करने की छूट : शान्ता कुमार

पालमपुर, 06 अप्रैल (हि. स.)। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि बीजापुर में नक्सलियों के आक्रमण से 22 जवानों की शहादत से पूरा देश दहल गया हैं। यह समस्या बहुत पुरानी हैं। देश के नौ राज्यों में लगभग 50 जिलें नक्सल समस्या से प्रभावित है। आज तक 10 हजार नक्सली वारदातों में हजारों सैनिक शहीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले सरकार ने नक्सलवाद के कारणों का पता लगाने के लिए एक ऊच्च स्तरीय समिति बनाई थी। उसमें एक मत से कहा था कि नक्सलवाद का कारण देश के कुछ इलाकों में भयंकर गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी है। माओवादी उन गरीबों को भड़का कर यह वारदातें कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार आर्थिक विशमता दूर करे और उन इलाकों में युद्ध स्तर पर विकास करें। शान्ता कुमार ने कहा कि विकास तो हो रहा है पर विकास के लाभ सबसे नीचे सबसे गरीब को बहुत कम मिल रहा है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के 190 देशों में अरबपत्तियों की सूची में भारत ऊपर चैथे नम्बर पर है। परन्तु ग्लोबल हंगर इन्डैक्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 130 सबसे गरीब देशों में भारत नीचे 117 स्थान पर हैं। इतना ही नही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 19 करोड़ 40 लाख लोग रात को लगभग भुखे पेट सोते है। विकास हो रहा है परन्तु सामाजिक न्याय नही हो रहा है। अमीरी चमक रही है और गरीबी सिसक रही है। उन्होंने इसके लिये अन्त्योदय योजना शुरू करने का सुझाव दिया जो इन अति गरीब लोगों की सहायता करें। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नक्सलवाद की समस्याओं को राज्य की पुलिस समाप्त नहीं कर सकती। हजारों जवान शहीद हो चुके हैं। इस सम्बन्ध में सरकार को रणनीति बदलनी चाहिए। अब इन इलाकों को नार्थ ईस्ट की तरह सीधे सेना के हवाले कर देना चाहिए। सेना को नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी छूट दी जानी चाहिए। उन इलाकों की गरीबी भुखमरी को दूर करने के लिए यु़द्ध स्त्तर पर काम करना चाहिए। उन के नेताओं से बातचीत भी की जानी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵