back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटालों की होगी जांच: कांग्रेस

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान राज्य सरकार की नीतियों और महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे।

यमुनानगर, एजेंसी । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान राज्य सरकार की नीतियों और महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज जनता सड़कों से लेकर दफ्तरों तक धक्के खाने पर मजबूर है। हमारी सरकार आने पर भाजपा सरकार के घोटालों की जांच होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान गुरुवार को यहां जगाधरी के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उदयभान कांग्रेस के 2 अप्रैल को यमुनानगर में होने वाले ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे।

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आज जनता सड़कों से लेकर दफ्तरों तक धक्के खाने पर मजबूर है। बुढ़ापा पेंशन के रूप में देवीलाल के समय से बुजुर्गों का सम्मान होता था, इस सरकार ने वो भी छीन लिया है। बीपीएल कार्ड से लाखों लोगों के नाम काट दिए गए है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर जनता को इन सभी परेशानियों से मुक्त कर दिया जाएगा और राज्य सरकार में चल रहे घोटालों की जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता पिछले नौ बरस से भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई अपनी चरम पर है। कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर हरियाणा नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 1 लाख 82 हजार पद खाली पड़े है। आज प्रदेश में पैदा होने वाला बच्चा 1 लाख 18 हजार रुपये कर्ज के साथ पैदा होता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गौतम अडानी को हर तरह से लूटने की छूट दे रखी है। प्रदेश में एक हजार चार सौ 40 मेगावाट बिजली के लिए हुड्डा सरकार ने सन 2035 तक का 2 रुपये 94 पैसे प्रति यूनिट का करार किया था। लेकिन करार जारी ना रखने पर खट्टर सरकार ने उस पर कोई जुर्माना नही लगाया। प्रदेश को सात रुपये और 11 रुपये के दाम से बिजली खरीदनी पड़ी। जिससे प्रदेश को एक हजार एक सौ 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी भी उपस्थित थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...