back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे CBI जज निलंबित, सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद आया फैसला

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी कि उन्हें माननीयों पर लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए बनाई गई विशेष CBI अदालत के जज सुधीर परमार का तबादला करने की अनुमति दी जाए।

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने गुरुवार शाम सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज सुधीर परमार को निलंबित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेने के बाद हाई कोर्ट ने यह फैसला किया है। हाई कोर्ट ने गुरुग्राम के एडिशनल सेशन जज राजीव गोयल को सीबीआई का नया विशेष जज नियुक्त किया है।

हाईकोर्ट ने संग्यान लेकर की कार्रवाई
हाल ही में एसीबी की टीम ने सुधीर परमार के घर व आफिस में छापेमारी की थी। तब यह मामला दब गया था और सामने नहीं आ सका था, लेकिन हाई कोर्ट ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया और सुधीर परमार के निलंबन की कार्रवाई की। सीबीआई की पंचकूला स्थित अदालत के विशेष जज सुधीर परमार भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के निशाने पर थे। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने विशेष जज के घर पर काफी तहकीकात की।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी मंजूरी
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए अपील की थी कि उन्हें माननीयों पर लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए बनाई गई विशेष सीबीआई अदालत के जज सुधीर परमार का तबादला करने की अनुमति दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की अर्जी पर सुनवाई करते हुए इसे मंजूर कर लिया और तबादले की अनुमति दे दी। जिसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुधीर परमार को निलंबित कर दिया है। परमार के स्थान पर गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव गोयल को नियुक्त कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵