back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nuh Violence: नूंह में जारी हिंसा के बीच प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, शांति बहाली को लेकर प्रयास तेज

Nuh Violence: धार्मिक यात्रा के दौरान सोमवार को नूंह में हिंसा, आगजनी की घटना के बाद शांति बहाली को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं।

गुरुग्राम, हि.स.। धार्मिक यात्रा के दौरान सोमवार को नूंह में हिंसा, आगजनी की घटना के बाद शांति बहाली को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। मंगलवार को गुरुग्राम, नूंह पुलिस प्रशासन की बैठकें हुई हैं।आरंभ में दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक में अमन-चैन बहाल करने की बातें हुई। दोनों पक्षों ने प्रशासन को विश्वास दिलाया गया कि ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं होने दी जाएगी। सभी आपस में शांति रखेंगे।

एसपी ने आरोपितों की पहचान के लिए मांगी मदद

बैठक में एसपी ने घटना के आरोपितों की पहचान करने के लिए शांति वार्ता में शामिल लोगों से मदद मांगी। एसपी नूंह ने बताया कि अब तक इस मामले में 16 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर-112 तथा 8930900281 जारी कर किया गया है। नूंह के जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार तथा एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया की अध्यक्षता में शांति वार्ता दो चरणों में हुई। बैठक में विधायक आफताब अहमद, वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक पुन्हाना रहीशा खान, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, तैयब हुसैन घासेडिय़ा, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, जुबेर अलवी, रमजान चौधरी एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

शांति वार्ता कमेटी के साथ अधिकारियों ने की बैठक

मंगलवार को सोहना में भी शांति वार्ता कमेटी के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में सोहना के विधायक संजय सिंह, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, डीसीपी मुख्यालय दीपक गहलावत, डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह सहित क्षेत्र के मौजिज लोगों व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने शांति कमेटी की बैठक में पहुंचे लोगों से क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाने की अपील की। उन्होंने आमजन से भी कहा कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की पहचान करके सूचना दें। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक संपन्न होने के बाद सोहना में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

क्या था मामला

उल्लेखनीय है कि सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ नूंह के नल्हड़ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बृज मंडल यात्रा जा रही थी। तभी नूंह में लोगों ने यात्रा पर पथराव किया और तमाम वाहनों को आग लगा दी थी। नूंह हिंसा में दो पुलिस कर्मियों समेत पांच लोगों की मौत हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵