back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Violence: जानिए नूंह दंगे का कौन है मास्टर माइंड? बिट्टू बजरंगी पर क्या कहते हैं एसपी नरेंद्र सिंह

Haryana Nuh Violence: ब्रजमंडल यात्रा के दौरान भड़के दंगे और हिंसा में अब तक की जांच के दौरान कोई मास्टर माइंड नहीं है, बल्कि अलग-अलग ग्रुप बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है।

नूंह/गुरुग्राम, हि.स.। ब्रजमंडल यात्रा के दौरान भड़के दंगे और हिंसा में अब तक की जांच के दौरान कोई मास्टर माइंड नहीं है, बल्कि अलग-अलग ग्रुप बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है। दंगों में जिन-जिन लोगों की संलिप्तता है उनकी पहचान करके पकड़ा जा रहा है जो निर्दोष हैं उन्हें छोड़ा भी जा रहा है। यह खुलासा नूंह जिला के एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

31 अगस्त को यात्रा में मकानों से हुआ था पथराव

एसपी ने बताया कि 31 अगस्त को यात्रा में जिन मकानों से पथराव किया गया है उनकी अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और उन पर निश्चित तौर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि कई बार पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में भी अपनी सेवाएं देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा के दौरान जिन लोगों ने भी हथियार का इस्तेमाल किया है उनको चिन्हित किया जा रहा है।

पुलिस की रडार पर लाइसेंसी हथियार भी

इसके अलावा जिन गांव के लोग इकट्ठे हुए थे और वहां हथियार हैं। उनके पास लाइसेंसी हथियार भी हैं, तो उनकी वेरिफिकेशन कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनका असलाह यूज तो नहीं हुआ और यूज हुआ है तो कहां पर यूज हुआ है।

बिट्टू बजरंगी पर फरीदाबाद में दर्ज हुआ मुकदमा

बिट्टू बजरंगी मामले में बोलते हुए एसपी ने कहा कि उसके खिलाफ फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज हो चुका है, नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए हैट स्पीच देने अथवा फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए दोषी पाए जाने पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

कैसे फैली थी हिंसा?

दरअसल, नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली थी। सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया। देखते ही देखते यह सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया। सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई फायरिंग हुई साइबर थाने पर भी हमला किया गया। जान बचाने के लिए सैकड़ों लोग एक मंदिर में घुस गए जिसके बाद वो बुरी तरह से फस गए। पुलिस की दखल के बाद लोगों को वहां से निकाला गया। नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई। यहां भी वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा के बाद अब तक 5 जिलों में 93 FIR दर्ज की जा चुकि है, इसके साथ 176 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में आज खट्टर सरकार ने जिले के एसपी वरुण सिंगला का तबादला कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

ई-गवर्नेंस की दिशा मे बड़ा कदम, हरियाणा में अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के फेरे, 200+ सेवाएं हुई ऑनलाइन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पानीपत में सुशासन दिवस के अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भारत रत्न...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...