back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरक्षा मामले में हरियाणा को फिसड्डी बताने वाली रिपोर्ट आधारहीन : कृषि मंत्री

अडानी मामले पर हावी हो रहे विपक्ष और बेरोजगारी के बाद सुरक्षा मामले में आई रिपोर्ट में हरियाणा को सबसे फिसड्डी होने पर कहा कि विपक्ष अपनी पसंद की विदेशी कंपनियों व एजेंसियों से ये भ्रम फैला रहा है।

भिवानी, एजेंसी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सुरक्षा मामले में हरियाणा को सबसे फिसड्डी बताने वाली रिपोर्ट को आधारहीन बताया। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी कंपनी हायर कर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

मंत्री ने दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की दी जानकारी

मंत्री दलाल शुक्रवार को भिवानी में पत्रकारों के जवाब दे रहे थे। पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री दलाल ने भिवानी में हो रही भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की जानकारी दी।

10 व 11 फरवरी को भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की हो रही है बैठक

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि भिवानी में 10 व 11 फरवरी को भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी व नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैठक 24 के चुनाव में जीत व संगठन मज़बूती के लिए हो रही है।

उन्होंने सरपंचों के विरोध संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रजातंत्र में हर फैसला जनहित में लिया जाता है। सरपंच अपना काम करें, कोई दिक्कत या परेशानी आएगी तो उसे दूर किया जाएगा।

विपक्ष विदेशी कंपनियों के जरिए भ्रम फैला रहा है

उन्होंने अडानी मामले पर हावी हो रहे विपक्ष और बेरोजगारी के बाद सुरक्षा मामले में आई रिपोर्ट में हरियाणा को सबसे फिसड्डी होने पर कहा कि विपक्ष अपनी पसंद की विदेशी कंपनियों व एजेंसियों से ये भ्रम फैला रहा है।

जेपी दलाल ने कहा कि राहुल गांधी को जनता के बीच मांगनी चाहिए माफी

जनता हर बार भाजपा व मोदी की नीतियों पर मुहर लगाती है। उन्होंने कहा कि बच्चा-बच्चा जानता है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था, किसानों की हालत व रोजगार देश में सबसे बेहतर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने अपनी छवि सुधारने के लिए विदेशी कंपनी हायर कर यात्रा निकाली, धारा 370 दोबारा लागू कहने की बात कही, जिसे हरियाणा के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। जेपी दलाल ने कहा कि विपक्ष को कामयाब होना है तो ड्रामा करने की बजाय अपने पुराने कामों की माफ़ी मांग कर जनता के बीच जाना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵