back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम में हुई थी हत्या,भाखड़ा नहर में मिला मॉडल दिव्या का शव

Divya Pahuja Murder Case: मॉडल एवं गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की महिला मित्र रही दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस को दो दिन में दो बड़ी कामयाबी मिली।

गुरुग्राम, (हि.स.)। मॉडल एवं गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की महिला मित्र रही दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस को दो दिन में दो बड़ी कामयाबी मिली। पहली तो शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल की गिरफ्तारी और दूसरी उपलब्धि हत्या के 11 दिन बाद दिव्या पाहुजा का शव बरामद हुआ। उसके कंधे के नीचे बने टैटू से दिव्या होने की पहचान की गई।

दिव्या का शव भाखड़ा नहर के हेड से बरामद हुआ

आरोपी बलराज गिल और रवि बंगा दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यूए कार में गुरुग्राम से लेकर गए थे। वह कार पटियाला में बस अड्डे के पास खड़ी मिली। कार में तो दिव्या का शव नहीं था, लेकिन पुलिस को आशंका थी कि शव को भाखड़ा नहर में फेंका गया हो। इसलिए गुरुग्राम क्राइम ब्रांच पुलिस व एनडीआरएफ की टीमों ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। फतेहाबाद जिला के खनौरी एव टोहाना के बीच भाखड़ा नहर में यह सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार को दिव्या का शव हत्या के 11 दिन बाद गांव टोहाना के निकट गांव कुदनी में भाखड़ा नहर के हेड से बरामद हुआ।

शव को ठिकाने लगाने के लिए गए आरोपी बलराज गिल व रवि बंगा फरार थे

गौरतलब है कि गुरुग्राम के बस अड्डे के निकट सिटी प्वायंट होटल में स्थानीय बलदेव नगर निवासी दिव्या पाहुजा (27) की हत्या करके उसके शव को ठिकाने लगा दिया गया था। होटल से शव को कुछ देरी पर ले जाकर बीएमडब्ल्यूए कार में शिफ्ट किया गया। दिव्या पाहुजा की हत्या का उसकी बहन की शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में केस दर्ज किया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस केस में हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिजीत सहित हेमराज व ओमप्रकाश को तो पहले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में नजफगढ़ की रहने वाली मेघा नामक युवती को भी गिरफ्तार किया गया। शव को ठिकाने लगाने के लिए गए आरोपी बलराज गिल व रवि बंगा फरार थे। बलराज गिल मोहाली और रवि बंगा हिसार के मॉडल टाउन का रहने वाला है। बलराज गिल कई वर्षों से अभिजीत के साथ ही उसके दिल्ली स्थित साउथ एक्सटेंशन वाले घर में रह रहा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...