back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली की 3 राज्यसभा सीटों पर AAP ने लहराया परचम, निर्विरोध चुने गए संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन डी गुप्ता

Rajya Sabha Elections Result: दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आपनी जीत का परचम लहराया है। दिल्ली के खाते की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आपनी जीत का परचम लहराया है। दिल्ली के खाते की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। जिसमें आप के तीनों सदस्य स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal), संजय सिंह (Sanjay Singh) और एन डी गुप्ता निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

स्वाती मालीवाल पार्टी की नई सदस्य

दरअसल, अन्य किसी भी दल के उम्मीदवार ने इस चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। इसलिए ‘आप’ के कैंडिडेट्स को निर्विरोध चुन लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, आज 2 बजे के करीब तीनों नेताओं को उनका सर्टिफिकेट मिल जाएगा। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का 6 साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। ऐसे में पार्टी ने संजय सिंह और एन डी गुप्ता को रिपीट करने यानी दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामित किया था। जबकी पार्टी ने सुशील कुमार गुप्ता की जगह इस बार दिल्ली महिला आयोग (DWC) की पूर्व अध्यक्ष स्वाती मालीवाल को उनके स्थान पर नामित किया था।

सुशील कुमार गुप्ता को पार्टी ने बनाया हरियाणा का अध्यक्ष

इस पर पार्टी ने कहा की उन्होंने सुशील कुमार गुप्ता को फिलहाल हरियाणा का अध्यक्ष बनाया हुआ है। और वो वहां पर पार्टी के लिए राज्य में होने वाले चुनाव पर फोकस करेंगे। एक अधिकारी ने कहा, ‘तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय था क्योंकि किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। नतीजों की घोषणा आधिकारिक रूप से आज हो गई है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ जनवरी थी। नामांकन पत्रों की छंटनी 10 जनवरी को की गई थी। इसी तरह नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जनवरी थी। इसकी समय सीमा की मियाद खत्म होते ही विजेता का ऐलान हो गया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...