back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Divya Pahuja मर्डर केस: मॉडल की लाश को ठिकाने लगाने वाला शख्स पकड़ा गया, बंगाल में छिपकर बैठा था आरोपी

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मॉडल के मर्डर के एक आरोपी बलराज गिल को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा के मर्डर के एक आरोपी बलराज गिल को गुरुवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से गिरफ्तार किया है

आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बलराज गिल, वही व्यक्ति है, जिसने एक अन्य आरोपी रवि बंगा के साथ मिलकर पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाना लगा दिया था। आरोपी बलराज गिल को गुरुवार की शाम को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया, वह वहां से भागने की फिराक में था। पुलिस ने जानकारी दी कि दिव्या मर्डर केस का दूसरा आरोपी रवि बंगा अभी भी फरार चल रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही यह आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

यह है पूरा मामला

पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या को गुरुग्राम के The City Point होटल के मालिक ने गोली मारकर अंजाम दिया था। होटल मालिक अभिजीत सिंह ने इस वारदात को होटल के कमरा नंबर 111 में 2 जनवरी को अंजाम दिया। आरोपी होटल मालिक ने शव को तुरंत ठिकाने लगाने के लिए बलराज गिल को दिल्ली से गुरुग्राम बुलाया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि पुलिस को संदेह है कि आरोपी होटल मालिक ने बलराज सिंह और रवि बंगा को पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव BMW में डालकर ठिकाने लगाने के लिए सौंपा था। पुलिस को शक है कि उन्होंने शव को घग्गर नदी में फेंक दिया होगा। पुलिस अधिकारी की जानकारी के अनुसार पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को ढूढ़ने में लगी हुई है।

पूर्व मॉडल आरोपी होटल मालिक को ब्लैकमेल किया करती थी

सूत्रों के अनुसार पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा के मोबाइल में आरोपी होटल मालिक की अश्लील वीडियो थे। जिन्हे डिलीट करने के लिए आरोपी होटल मालिक अभिजीत दिव्या को कह रहा था, लेकिन दिव्या ने ऐसा करने से मना कर दिया था। पूर्व मॉडल आरोपी होटल मालिक को ब्लैकमेल किया करती थी। आरोपी होटल मालिक ने कानून की मदद लेने की जगह मॉडल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की जानकारी के अनुसार आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह ने शव के साथ कार होटल से करीब एक किलोमीटर दुरी पर बलराज गिल को सौंपी थी। गुड़गांव पुलिस ने 5 जुलाई को पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर बीएमडब्ल्यू कार बरामद की।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुरुग्राम में मानवता शर्मसार: 7वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, महीनों तक दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम से रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सातवीं...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...