back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फतेहाबाद: ट्रक ने मजदूर को मारी टक्कर, अस्पताल में दम तोड़ा

जिले के जाखल क्षेत्र के गांव म्योंद कलां में एक ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

फतेहाबाद, एजेंसी । जिले के जाखल क्षेत्र के गांव म्योंद कलां में एक ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव म्योंद कलां निवासी गुरदयाल सिंह ने कहा है कि वीरवार को सुबह वह अपने भाई रामदयाल के साथ दिहाड़ी मजदूरी के लिए बस अड्डा म्योंद कलां पर पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान एक आवारा पशु खेत से रोड पर आता दिखाई दिया। जब उसका भाई रामदयाल उसे रोड से हटाने के लिए उसकी तरफ भागा तो इसी दौरान जाखल की तरफ से आ रहे कंटेनर ट्रक के चालक ने ट्रक को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए रामदयाल को टक्कर दे मारी।

हादसे में रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए जाखल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने रामदयाल की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक राज कुमार निवासी बाना भोडिया, जिला हिसार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...