back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Faridabad News: पत्नी को फोन पर अपशब्द कहने पर पति ने कर दी अपने ही दोस्त की हत्या

Faridabad News: पुलिस ने आइएमटी मच्छगर में हुए ट्रक ड्राइवर विकल मर्डर केस में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ताने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अमित (31) है।

फरीदाबाद, हि.स.। पुलिस ने आइएमटी मच्छगर में हुए ट्रक ड्राइवर विकल मर्डर केस में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ताने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अमित (31) है। अमित अलीगढ़ का स्थायी निवासी है। फिलहाल वह बल्लभगढ़ के मच्छगर गांव में रह रहा था।

धटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस

आरोपित सेक्टर 68 स्थित हेलो स्टील कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है, जहां मृतक विकल ट्रक ड्राइवरी करता था। 28 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि मच्छगर, सेक्टर 68 एरिया की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रबंधक सदर महेंद्र पाठक अपनी टीम के साथ पहुंचे। मृतक की पहचान यूपी के रामपुरा के रहने वाले विकल के रूप में हुई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नलहड भेजा।

22 जुलाई के बाद घर नहीं आया

मृतक के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विकल ट्रक ड्राइवरी करता था, जो कि अक्सर फरीदाबाद सामान लेकर आता था और अपने साथियों के साथ रहता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह 22 जुलाई को गाड़ी लेकर निकला था। उसके बाद घर नहीं आया, जिसके पश्चात उसके परिजनों ने 26 जुलाई को मिसिंग की सूचना दी। उस आधार पर सदर बल्लभगढ़ थाने में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई थी।

गला घोंटकर कर दी हत्या

मृतक का शव मिलने के पश्चात पुलिस द्वारा मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 23 जुलाई को आरोपित अमित तथा विकल ने इकट्ठे बैठ कर ट्रक के केबिन में शराब पी। शराब पीने के पश्चात दोनों आरोपित अमित के कमरे पर चले गए। आरोपित अमित की पत्नी अपने गांव में रहती है और अमित यहां पर किराए का कमरा लेकर अकेले रहता है। उस रात अमित की पत्नी की वीडियो कॉल आई थी और वीडियो कॉल पर अमित की पत्नी को देखकर विकल ने शराब के नशे में अपशब्द कहे, जिससे अमित को गुस्सा आ गया और इसी रंजिश के तहत उसने विकल को मारने की योजना बनाई।

अमित ने विकल को और शराब पिलाई तथा रात करीब 2:00 बजे वह विकल को अपनी मोटर साइकिल पर बिठाकर आईएमटी एरिया मच्छगर सर्विस रोड की झाड़ियों में ले गया और वहां पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पश्चात आरोपित ने मृतक के पैसे व मोबाइल फोन निकाल लिए तथा वहां से फरार हो गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरीदाबाद में दरिंदगी, लिफ्ट के बहाने महिला से चलती कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका आई गंभीर चोटें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵