back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैष्णो देवी जा रही श्रदालुओं से भरी मिनी बस ट्रक से टकराई, हादसे में 7 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

Vaishno Devi: पुलिस की जांच के अनुसार हाईवे पर ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगाया था, जिसकी वजह से पीछे आ रही मिनी बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अंबाला-दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर 24 मई 2024 सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अंबाला के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह हादसा अंबाला में हुआ है। जहां मिनी बस की ट्रक से टक्कर होने की वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस की जांच के अनुसार हाईवे पर ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगाया था, जिसकी वजह से पीछे आ रही मिनी बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई।

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि 7 लोगो की इस घटना में मौत हुई है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिनी बस में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से श्रदालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा थे। इस सड़क हादसे में बचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगाया था, जिसकी वजह से उनकी बस ट्रक की ट्रक से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि जिन 7 लोगो की इस घटना में मौत हुई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार उनमे से घायल तीन लोगों की घटनास्थल पट ही मौत हो गई थी। जबकि 4 घायलों की इलाज के दौरान ही अस्पताल में मौत हो गई। ये सातों लोग एक ही परिवार से थे।

कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है

अंबाला के पड़ाव थाने के एसएचओ दिलीप ने मीडिया को जानकारी दी कि डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार इस भयानक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगो की हालत गंभीर है। एसएचओ दिलीप ने जानकारी दी कि डॉक्टर ने उन्हें बताया है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों का अंबाला के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...