back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bomb Threat: बेंगलुरु के तीन बड़े होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Bengaluru hotels Bomb Threat: बेंगलुरु के तीन बड़े होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन तीन बड़े होटलों के नाम में बेंगलुरु इलेक्ट्रॉनिक सिटी का फाइव स्टार ओटेरा होटल भी शामिल है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में बम की धमकी मिलने का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि अब बेंगलुरु के तीन बड़े होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी भी ईमेल के जरिए मिली है। इन तीन बड़े होटलों के नाम में बेंगलुरु इलेक्ट्रॉनिक सिटी का फाइव स्टार ओटेरा होटल भी शामिल है। इस धमकी भरे ईमेल के बाद बेंगलुरु पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

डीसीपी साउथ बेंगलुरु ने बतया कि धमकी भरे ईमेल के बाद बम स्क्वाड और पुलिस की टीमें को ओटेरा होटल में भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें पूरे इलाके की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बम की धमकी वाला मेल बुधवार दोपहर दो बजे आया हुआ था, लेकिन होटल स्टाफ ने गुरुवार सुबह ईमेल चेक किया, जिसके बाद उन्हें इस धमकी के बारे में पता चला। इस धमकी से डरकर होटल प्रशासन ने पुलिस और बम स्कवॉड को सूचना दी। बम स्क्वॉड और पुलिस फिलहाल ओटेरा और अन्य होटलों में जांच कर रहीं है।

देश के कई शहरों को मिले धमकी वाले ईमेल

गौरतलब है कि इससे पहले भी देश के कई शहरों जिसमें दिल्ली का नाम भी शामिल है, को ऐसे बम की धमकी वाले ईमेल आ चुके है। इस धमकी में स्कूल से लेकर होटल और सरकारी मंत्रालयों की इमारतों तक को बम से उड़ाने की बात कहीं जा चुकी है। बीते बुधवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी दिल्ली पुलिस को ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के 150 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं। पुलिस को धमकी देने वाले ई-मेल के हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भेजे जाने का संदेह लगाया जा रहा है। कुछ समय से लगातार दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में स्कूल, अस्पतालों को धमकी भरे ई-मेल मिल रहें है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...