back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujrat: 10वीं बोर्ड टॉपर की ब्रेन हैमरेज से मौत, परिवार ने किया अंग दान करने का फैसला

गुजरात 10वीं बोर्ड परीक्षा की टाॅपर हीर का ब्रेन हैमरेज के कारण मौत हो गई। हीर का सपना डाॅक्टर बनने का था ऐसे में उसके माता-पिता ने मौत के बाद उसके शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बोर्ड में कम किसी छात्र के अंक कम आ जाए तो पूरा परिवार परेशान हो जाता है। लेकिन गुजरात में 10वीं की टॉपर का परिवार उसके देहांत से बेहद दुखी है। दरअसल 11 मई को 10वीं की टॉपर हीर की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। हीर ने 10वीं बोर्ड में 99.70 फीसद अंक प्राप्त किए थे। जिसके बाद परिवार काफी खुश था, लेकिन ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी खुशी इतनी जल्दी छिन जाएगी। वह बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती थी और समाज के लिए कुछ करना चाहती थी। पर परिवार से फैसला किया है कि वह हीर के अंक दान करेंगा ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। एक तरह से कहें तो कहीं न कहीं हीर मरने के बाद ज़िंदा रहेगी। हीर ने 10वीं कक्षा में गणित में 100 और साइंस में 94 अंक हासिल किए थे।

दुख के बाद आई थी खुशी

गुजरात के राजकोट की रहने वाली हीर को रिजल्ट आने से कुछ दिन पहले ही ब्रेन हैमरेज हुआ था। परिवार इस बात से काफी दुखी हुआ। लेकिन जब हीर का रिजल्ट घोषित हुआ और वो टॉपर बनी तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। हीर कुछ दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटी थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही उसे एक बार फिर सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद पिता ने उसे राजकोट में ट्रस्ट द्वारा संचालित बीटी सवानी अस्पताल  में भर्ती कराया। लेकिन परिवार ने सोचा नहीं था कि वह उनका साथ इतनी जल्दी छोड़ कर चली जाएगी।

गंभीर हालत थी हीर की

अस्पताल की MRI रिपोर्ट में सामने आया था कि हीर का दिमाग 80 से 90 प्रतिशत फीसद काम नहीं कर रहा था। इसके बावजूद भी हीर ने गुजरात में टॉप किया। जानकारी के अनुसार हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने अपनी कोशिश पूरी की लेकिन वे हीर को बचाने में असफल रहे, जिसके बाद 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कन्नड़ सिनेमा को झटका,KGF चाचा हरीश राय का 55 की उम्र में कैंसर से निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कन्नड़ सिनेमा के वयोवृद्ध अभिनेता हरीश राय (Harish Rai), जिन्हें ब्लॉकबस्टर 'KGF' फिल्म फ्रेंचाइजी में 'चाचा' और कल्ट क्लासिक फिल्म 'ओम' में...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵