नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात बोर्ड ने 2024 में आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट चैक करने के लिए परीक्षार्थी gseb.org पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। साथ ही बता दें कि बोर्ड ने फैसला लिया है कि वह कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। इसके अलावा बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए SMS और वॉट्सऐप की सुविधा भी रखी है।
कितना रहा रिजल्ट
गुजरात बोर्ड 2024 का 10वीं कक्षा का रिजल्ट 82.56 फीसद दर्ज किया गया। जबकि पिछले साल 64.62 फीसद रिजल्ट दर्ज किया गया। कई स्कूलों में छात्रों द्वारा बोर्ड रिजल्ट के घोषित होने की खुशी मनाई गई।
क्या बोले बोर्ड अध्यक्ष
बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष बंछानिधि पाणि ने कहा कि गांधीनगर जिले ने सबसे अच्छा परिणाम दर्ज किया है। इसके बाद सूरत, मेहसाणा और बनासकांठा का स्थान है। पोरबंदर जिले में सबसे कम पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये बहुत अच्छे नतीजे हैं।
जिला अनुसार नतीजा
गांधीनगर – 87.22 फीसद
सूरत – 86.75 फीसद
नरमदा – 86.45 फीसद
बनासकांठा – 86.23 फीसद
मेहसना – 86.03 फीसद
पोरबंदर – 74.57 फीसद
किसने मारी बाजी
गुजरात बोर्ड द्वारा 2024 में आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में जहां लड़कों का रिजल्ट 79.12 फीसद पर सिमट गया, तो वहीं लड़कियों ने बाजी मारते हुए 86.69 फीसद अंक प्राप्त किए।
कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा के लिए कुल 7.06 लाख विद्यार्थी ने पंजीकरण करा। जिसमें से 6.99 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठे और 5.77 लाख विद्यार्थी पास हुए। जिसका परिणाम ओवलऑल 82.56 फीसद रिजल्ट आया।
SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट
मैसेज में SSC और अपना रोल नंबर लिखें, जिसके बाद मैसेज को 56263 पर भेजे। जिसके बाद मोबाइल पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
वॉट्सऐप से चेक करे रिजल्ट
6357300971 पर अपना सीट नंबर सेंड करने से आपको आपका रिजल्ट मिल जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org विजिट करें।
-मांगे गए अपने क्रेडेंशियल को सब्मिट करें।
-जिसके बाद आपको आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा। चाहें को इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




