back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujarat News: गुजरात टूरिज्म प्री-वाइब्रेंट समिट: कार्बन न्यूट्रैलिटी, ऊर्जा उपयोग में 68 फीसदी की कमी लाई गई

Gujarat: इस तीन दिवसीय सम्मेलन में पूरे भारत से 300 से अधिक एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स, एडवेंचर उत्साही, यात्री और इस सेक्टर से जुड़े इंडस्ट्री लीडर्स एक साथ एक मंच पर आए।

एकता नगर, (हि.स.)। आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के पूर्वार्ध के रूप में, टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड के सहयोग से एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा (एटीओएआई) का 15वां वार्षिक एडवेंचर टूरिज्म कन्वेंशन 2023 16-18 दिसंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, एकता नगर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन ने ‘कार्बन न्यूट्रल’ कार्यक्रम के रूप में सफलतापूर्वक समापन करके सस्टेनिबिलिटी की दिशा में एक नया मानदंड स्थापित किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में पूरे भारत से 300 से अधिक एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स, एडवेंचर उत्साही, यात्री और इस सेक्टर से जुड़े इंडस्ट्री लीडर्स एक साथ एक मंच पर आए।

प्लास्टिक की पानी की बोतलों समेत खान-पान की बर्बादी पर संयमपूर्वक रोक लगाई गई

सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए एटीओएआई और टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड की प्रतिबद्धता के निष्पादन हेतु, पूरे आयोजन के लिए कार्बन उत्सर्जन की गणना करने का एक चार्टर तैयार किया गया था। कार्बन उत्सर्जन की इस भरपाई करने के लिए विभिन्न प्रमुख सस्टेनेबल इनीशिएटिव्स को लागू किया गया जिसके परिणामस्वरूप इस पहल को सफलता मिली है। प्लास्टिक की पानी की बोतलों समेत खान-पान की बर्बादी पर संयमपूर्वक रोक लगाई गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

लगभग 15,000 प्लास्टिक की बोतलों को एलिमिनेट किया गया

सर्दियों में इस सम्मेलन की मेजबानी से ऊर्जा के उपयोग में 68 फीसदी से अधिक की कमी देखी गई जिससे कूलिंग लोड के साथ-साथ डीजल की खपत भी कम हुई। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों को भी कार्बन फूटप्रिंट्स को कम से कम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ऐसा अनुमान था कि इस आयोजन के दौरान प्रति दिन लगभग 4,700 पानी के बोतलों का उपयोग किया जाएगा। इसके समाधान स्वरूप जीरो प्लास्टिक वेस्ट पॉलिसी को यहाँ लागू किया गया। नतीजतन, लगभग 15,000 प्लास्टिक की बोतलों को एलिमिनेट किया गया और प्रतिनिधियों को कांच की बोतलों या रीयूजेबल बोतलों से पानी पीने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न स्थानों में पानी के डिस्पेंस भी लगाए गए थे।

प्रतिभागियों को अपने बैजेस को जमा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया

बैजेस और टैग्स पर प्लास्टिक न हो इसके लिए लगभग 400 सीड पेपर्स को बैजेस और लगेज टैग्स के लिए उपयोग में लाया गया। प्रतिभागियों को अपने बैजेस को जमा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कागज रहित अभियान के तहत सूचनाओं और यात्रा के विवरण की जानकारियों को कागज रहित रखते हुए कागज की लगभग 2000 शीट्स बचाई गईं।

भोजन के सही उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया

सम्मेलन में प्रत्येक भोजन के बाद बरबाद होने वाले भोजन की मात्रा को दिखाकर प्रतिभागियों को भोजन के सही उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन के दौरान मक्खन, जैम और चीनी जैसे खाद्य पदार्थों से प्लास्टिक पाउच को भी हटा कर सस्टेनेबल इकोसिस्टम का संदेश देने का प्रयास किया गया।

सस्टेनेबल इवेंट मैनेजमेंट के महत्व के बारे में सम्मेलन में उपस्थित लोगो से ज्ञान साझा किया

इसके अलावा, सस्टेनेबल प्रैक्टिसेस को लागू करने के अलावा एटीओएआई और टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड ने सस्टेनेबल इवेंट मैनेजमेंट के महत्व के बारे में सम्मेलन में उपस्थित लोगों के साथ ज्ञान साझा करने पर भी ध्यान केंद्रित किया। यह सम्मेलन अभ्यास कर्ताओं के नेतृत्व में कई सत्रों के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं और एडवेंचर टूरिज्म इंडस्ट्री पर उनके प्रभाव पर जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए एक सार्थक मंच बना। इसके अलावा, कार्बन उत्सर्जन की भरपाई के लिए, एटीओएआई, गुजरात पर्यटन और गुजरात के वन विभाग के साथ, आयोजन क्षेत्र के पास 200 पौधे लगा रहा है, जिनकी देखभाल 15 वर्षों तक क्षेत्र के वन विभाग द्वारा की जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...