back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP को अदालत में नहीं मिल रही है, जबकि चुनावों में जब्त हो रही…जमानत; मंत्री के पोस्ट पे हुआ हंगामा

Ahmedabad News: आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के एक्स अकाउंट से साझा की गई एक पोस्ट पर पलटवार किया है।

अहमदाबाद, (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के एक्स अकाउंट से साझा की गई एक पोस्ट पर पलटवार किया है। गढ़वी ने कहा कि गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी आआपा पर तंज कस रहे हैं, जबकि उन्हें गुजरात में फर्जी दफ्तर, फर्जी आईपीएस अधिकारी, फर्जी पीएमओ अधिकारी, फर्जी टोल नाकों और नशे की दवाई मामले की चिंता करनी चाहिए।

क्या था पोस्ट का मामला?

देश के 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को मिली अप्रत्याशित सफलता और आम आदमी पार्टी के खराब चुनावी प्रदर्शन पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी पोस्ट चर्चा में आ गया है। संघवी ने चुनाव परिणामों पर सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि AAP को अदालत में नहीं मिल रही है, जबकि चुनावों में जब्त हो रही है…भैया बात जमानत की है।

AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढवी ने दिया पोस्ट जवाब

इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढवी ने कहा कि आपको जमानत की चिंता है, लेकिन गुजरात में फर्जी दफ्तर पकड़े जाने, फर्जी आईपीएस अधिकारी पकड़े जाने, फर्जी पीएमओ अधिकारी पकड़े जाने, फर्जी टोल नाकों और नशे की दवाई में भाजपा नेताओं के पकड़े जाते हैं, तो आप उनकी चिंता करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...