back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिसोदिया ने की स्वास्थ्य सहायकों के सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत

नई दिल्ली, 28 जून (हि. स.)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को स्वास्थ्य सहायकों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स की आधिकारिक शुरुआत की है, जिसके तहत कुल 5,000 स्वास्थ्य सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दिल्ली सरकार की ओर से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का पहला बैच 28 जून से शुरू हो गया है। इसके प्रति युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बात को इससे भी समझा जा सकता है कि बीते चार दिन के भीतर 1.5 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘यह युवाओं को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करेगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ️यह स्वास्थ्य क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। पहले बैच में 500 ट्रेनीज को कई तरह के काम जैसे पैरामेडिक, लाइफ सेविंग, फर्स्ट एड, होम केयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें ऑक्सीजन नापने, ब्लड प्रेशर नापने, इंजेक्शन लगाने, कैथेटर, सैंपल कलेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क लगाने जैसे काम सिखाए जाएंगे। 14 दिनों के प्रशिक्षण को दो चरणों में बांटा जाएगा। इन सभी प्रशिक्षुओं को गुरु गोविंद सिंह आईपी विश्वविद्यालय द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिल्ली सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। हालांकि, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा अब लगातार कम हो रहा है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 59 नए मामले आए, 72 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए और दो की मौत हुई। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में 1,553 कुल सक्रिय मामले हैं। वहीं कुल रिकवरी 14,07,473 की रही। जबकि अब तक कुल 24,967 लोगों की मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार / श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

जीतते ही नहीं बन जाते विधायक, जानिए असली प्रक्रिया,रिटर्निंग ऑफिसर से सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन क्यों है जरूरी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना अंतिम चरण में है, और जैसे-जैसे रुझान परिणाम में बदल रहे हैं, यह सवाल उठता...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...