back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत से भागने वाला इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

– स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर नितीश प्रधान को दबोचा नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी व नरेश शेट्टी को पुलिस हिरासत से भागने वाले कुख्यात गैंगस्टर नितीश उर्फ प्रधान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित काला-जठेड़ी-लारेंस विश्रोई गिरोह का बदमाश है। गिरफ्तार आरोपित नितीश उर्फ प्रधान की हत्या, हत्या का प्रयास सहित करीब 20 से ज्यादा मामलों में दिल्ली, हरियाण, पंजाब व राजस्थान समेत चार राज्यों की पुलिस को तलाश थी। हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार इनाम घोषित किया था। हरियाणा के झज्जर स्थित गांव कानोंदा निवासी गिरफ्तार नितीश उर्फ प्रधान (23) के पास से एक स्वचालित पिस्टल मिली है। उसके पास से एक कपड़ा बरामद हुआ है। कपड़े पर काला जठेड़ी-लारेंस विश्राई लिखा हुआ था। इसे कपड़े को वह कोटकापुरा में शूटआउट वाली जगह पर फेंकने वाला था, ताकि वहां के लोगों में इस गैंग को लेकर दहशत पैदा हो। डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंजाब के कोटकापुरा में 22 जून को शूटआउट हुआ है, जिसमें नितीश का एक साथी मारा गया है। वह शुटआउट के बाद वहां से बस से दिल्ली आईएसबीटी, कश्मीरी गेट आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। नितीश ने छह व सात मार्च को सिविल डिफेंस के जवान की 25 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मार्च महीने में ही गुरुग्राम के फर्रूखनगर से तीन लोगों को कार से अगवा कर दो की हत्या कर दी थी। इस कार का जीटीबी अस्पताल से फज्जा को भगाने की कोशिश में इस्तेमाल किया गया था। आर्मी स्कूल से की है पढ़ाई पुलिस के हत्थे चढ़े नितीश ने स्कूल की पढ़ाई उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के आर्मी स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद स्नातक दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया। फिर बहादुरगढ़ में कंप्यूटर ट्रेनिंग के दौरान वह झज्जर के देवला गांव निवासी कपिल के संपर्क में आया और उसके कहने पर गैंगेस्टर नरेश सेठी गिरोह में शामिल हो गया। नरेश उस समय जेल में था। इन्हें छुड़ाने का है आरोप स्पेशल सेल की माने तो आरोपित ने नरेश सेठी को पुलिस हिरासत से छुड़वाया। इसके बाद संदीप उर्फ काला जठेड़ी को छुड़वाया। इस घटना के बाद से ही वह काला जठेड़ी व उसका दाहिना हाथ कहे जाने वाले काली राणा और लारेंस विश्राई का करीबी हो गया। गिरोह के बदमाशों के गिरफ्तार होने के बाद ये काला जठेड़ी-लारेंस विश्राई गिरोह की कमान संभालने लगा था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵