नई दिल्ली, 23 मई (हि.स.)। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली पुलिस समय समय पर अवेयरनेस ड्राइव चला रही है। जिससे इस संक्रमण से बच जा सके। बाहरी जिला पुलिस ने जिले के कई इलाकों में ड्राइव को चलाया। कई जगहों पर लोगों को पकड़ा भी। जिन्होंने मास्क पहनने के बाद भी पकड़े जाने का विरोध किया। जिनको बताया गया कि पुराना मास्क पहनना भी कितना हानिकारक है। मास्क को कैसे पहने मास्क का कितने समय तक इस्तेमाल करे,जरूरत हो तभी बाहर निकले आदि बातों के बारे में उनको बताया गया। उनको कोविड-19 वायरस के बारे में भी बताया गया कि ये कितना खतरनाक है और थोड़ी आई भी लापरवाही करने पर इस तरह से जान भी ले रहा है। सिर्फ थोड़ी सी सावधानी से ही इस वायरस को अपने तक आने से रोका जा सकता है। पुलिस ने लोगो को जहां मास्क बांटे वही उनको गुलाब का फूल भी देकर कहा कि इस गुलाब की तरह आप भी खुश रहे और परिवार को भी खुश रखे। इस बीच पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोककर सेनेटाइज के बारे में भी बताया। साथ ही वायरस से बचने के लिए और लोगो को जागरूक करने के लिए बैनर का भी सहारा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके लिए हर एक जान बचाना उनकी प्राथमिकता है। वह नही चाहते कि थोड़ी सी लापरवाही से किसी परिवार का कोई सदस्य उनसे हमेशा हमेशा के लिये बिछड़ जाए। इसलिए दिल्ली पुलिस खुद सड़कों पर दिन रात रहकर लोगो को घरों में रहने की बात बोलकर वायरस से बचने के लिए हर एक सावधानी बरतने की बात बोल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी




