back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World’s Most Powerful Passport: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी, टॉप पर पहुंचा फ्रांस; जानें क्या है भारत का हाल?

New Delhi: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2024 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में फ्रांस ने इस साल इस बार बाजी मारी है। भारत इस साल 86वें स्थान पर पहुंचा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में फ्रांस का पासपोर्ट इस साल नम्बर.1 पर आया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन टॉप पर रहा। जबकि भारत की रैंकिंग नीचे गिर गई है। भारत का प्रदर्शन इस साल खराब रहा।

भारत और पड़ोसी देश किस स्थान पर?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की लिस्ट में भारत का स्थान 86वें से 85वें पर लुढ़का। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान पिछले साल की तरह इस साल भी 106वें रैंक पर रहा। वहीं बांग्लादेश भी 101वें रैंक से नीचे लुढ़क कर 102वें रैंक पर पहुंच गया है। इस साल चीन ने अच्छा प्रदर्शन किया, साल 2023 में चीन जहां 66वें पायदान पर था। इस साल चीन को 64वां स्थान मिला। कोविड महामारी के बाद चीन ने यूरोपीय यूनियन के कई देशों के लिए वीजा सुविधा को खोल दिया है। पड़ोसी देश मालदीव ने अपनी जगह बरकरार रखी। मालदीव 58वें पायदान पर है। मालदीव के नागरिक 96 देशों में वीजा फ्री घूम सकते हैं। अफगानिस्तान की हालत बेहद खराब है, दुनियाभर के देशों में अफगानिस्तान सबसे पीछे है।

अमेरिका किस स्थान पर?

अमेरिका के पासपोर्ट में भी वृद्धि आई है, साल 2023 में अमेरिका 7वें स्थान पर था। वहींं इस साल 6वें स्थान पर आया। अमेरिकी पासपोर्ट में बीते कुछ साल से वृद्धि नजर आई है, अमेरिका ने इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

क्या है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को 2006 में डॉ. क्रिश्चियन ने लंदन में शुरु किया था। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सभी पासपोर्टों की रैंकिंग बताता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को पूरी दुनिया में सबसे सटीक और विश्वासनीय माना जाता है। इसमें बताया जाता है कि किसी एक देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना पूर्व वीज़ा के यात्रा कर सकता है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स सब डाटा इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) से लेता है। इसी पर अध्ययन कर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रिपोर्ट जारी करता है। इसकी लिस्ट में कुल 199 देश आते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵