नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: फ्रांस का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले एफिल टावर घूमने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं। फ्रांस दुनिया का इकलौता ऐसा देश है। जिसे सबसे ज्यादा रोमांटिक देश माना जाता है। क्योंकि हर साल यहां पर 5 करोड़ से भी ज्यादा पर्यटक घूमने आते हैं। कहते है कि यहां की हवा में रोमांस की खुशबू बसी हुई है। यही वजह है कि ज्यादातर शादीशुदा जोड़े नए कपल फ्रांस को पहली प्राथमिकता देते हैं। अगर आप फ्रांस घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन पांच खास जगहों पर ज़रूर जाएं क्योंकि यह जगह बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक है।
France french_rivera.jpg
फ्रेंच रिवेरा
फ्रांस में भूमध्य सागर के तट पर स्थित है फ्रेंच रिवेरा बहुत ही सुंदर जगह है। यहां बहुत बड़ा प्लेग्राउंड है। फ्रांस जाने वाला हर पर्यटक फ्रेंच रिवेरा जरूर जाता है। यह जगह सेंट ट्रिप्स मोनाको या कान फिल्म फेस्टिवल के लिए भी फेमस है। यहां कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। यहां के प्रसिद्ध स्थलों में आप सेंट पॉल डे वेंस , गड़े गांव और ग्रास के पोरफियमस आदि शामिल हैं। जहां आप घूम सकते है।
France paris_new.jpg
पेरिस
फ्रांस की राजधानी पेरिस देखने में बहुत ही खूबसूरत और बेस्ट डेस्टिनेशन मानी जाती है। इसे सिटी आफ लव, सिटी ऑफ़ लाइट , कैपिटल आफ फैशन आदि कनाम से भी जानते है। इस शहर में विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय भी है। यहां हर साल दुनिया भर के कपल्स हनीमून मनाने के लिए आते हैं। इस शहर में देखने वाली ट्रायोमफे, नौट्रे डेम कैथेड्रल एफिल टावर आर्क डी आदि जगह है।
France city_new.jpg
लाइबेरान
फ्रांसीसी समाज के लोगों द्वारा स्वर्ग की तरह माने जाने वाली यह जगह बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक है।, इस जगह में जंगल लैवेंडर के खेत किसानों के बाजार कलरफुल और कलात्मक घर यहां पर घूमने वालों के आकर्षण का केंद्र है। इस जगह को देखने के लिए ज्यादातर लोग गर्मियों में पहुंचते हैं। लेकिन सर्दियों में भी पर्यटक इसे पसंद करने लगे है। यहां पर अमेरिका , रूस, कनाडा और ब्रिटेन से ज्यादा पर्यटक आते हैं।
France mount_saint.jpg
मौंट सेंट मिशेल
यह खूबसूरत जगह एक द्वीप की तरह दिखती है। इसका निर्माण 708 ईस्वी में एवरेश के बिशप और मोनकस ने करवाया था। यह फ्रांस के नैथर्डी के उत्तर पश्चिम के स्थित है। फ्रांस में घूमने वाले पर्यटक इस जगह पर आना बिल्कुल नहीं भूलते।
France sancre.jpg
सैंक्रे कोएर
यह खूबसूरत जगह फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। इसे पेरिस के सबसे आकर्षक स्थलों में से गिना जाता है। सैक्रे कोएर गुम्बददार बेसिलिका मोंट मार्टे पहाड़ी पर शहर के सर्वोच्च बिंदु पर है। संगमरर की बनी ये वास्तुकला को देखने के लिए बहुत लोग आते है। यहां पर्यटक कांच की खिड़की, सोने के मोजाइक और दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी देखने जरूर आते है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




