back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली शराब नीति केस की पूरी टाइमलाइन, जिसमें अरविंद केजरीवाल को अंतरिम बेल मिली है

Delhi Liquor Policy: आइए जानते हैं कि दिल्ली शराब नीति केस है क्या, जिस मामले में अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे। उन्हें 2 जून 2024 को वापस तिहाड़ जेल जाना है। अभी वह अंतरिम जमानत में बाहर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई 2024 को अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून 2024 तक चुनाव प्रचार करने की अनुमति दे दी है। उन्हे 2 जून 2024 को सरेंडर करना होगा यानि वापस तिहाड़ जेल जाना होगा। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 4 शर्तो के आधार पर अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 50 हजार के बेल बांड भरने को भी कहा गया है। जिसकी उन्होंने सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत ले ली है और अपने मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। उन्हें उनकी पत्नी तिहाड़ जेल में रिसीव करने पहुंची थी। आइए जानते हैं कि दिल्ली शराब नीति केस है क्या, जिस मामले में अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे। उन्हें 2 जून 2024 को वापस तिहाड़ जेल जाना है। अभी वह अंतरिम जमानत में बाहर हैं।

यह केंद्रीय एजेंसी की अब तक की इस मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी थी

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने 21 मार्च को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। यह केंद्रीय एजेंसी की अब तक की इस मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी थी। ईडी की इस मामले में यह कोई पहली गिरफ्तारी नहीं है। इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया था।

क्या है दिल्ली आबकारी घोटाला?

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने नवंबर 2021 में नई आबकारी नीति का ऐलान किया था। इसको अमल में लाने के लिए दिल्ली सरकार ने राजधानी में 32 जोन बनाये थे। दिल्ली सरकार ने एक जोन में 27 दुकानें खोलने की योजना बनाई थी। इस नीति के अनुसार राजधानी में 849 शराब की दुकानें खोली जानी थी। इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने सरकारी ठेको को बंद कर दिया और इन दुकानों को प्राइवेट कर दिया। केजरीवाल सरकार ने ऐसा करने के पीछे का कारण दिल्ली सरकार को 3500 करोड़ रुपए से अधिक का फायदा होगा बताया था।

कैसे शुरू हुई जांच?

जैसे ही केजरीवाल सरकार ने नई आबकारी नीति को लागू किया तो दिल्ली के मुख्य सचिव ने जुलाई 2022 में इसमें कुछ अनियमितता पाई और इसकी जानकारी दी। इसके तुरंत बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने नई आबकारी नीति में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठायी और सीबीआई की जांच की मांग की। इसके अगले महीने सितंबर 2022 से केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच के बाद शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी करना शुरू कर दिया था। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने सितंबर 2022 में आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख और शराब नीति से जुड़े विजय नायर को गिरफ्तार किया था। नायर अरविंद केजरीवाल के करीबी मानें जाते हैं। इसके बाद इस मामले में हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया गया। वह 18 महीने हिरासत में रहे, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए उन्हें 5 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें केंद्रीय एजेंसी ED के अधिकारीयों के साथ संपर्क में रहने के निर्देश दिए थे। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने बड़े शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया।

2023 में हुई सबसे ज्यादा गिरफ्तारी

शराब घोटाला मामले में साउथ ग्रुप के मुख्य सदस्य पी सरथ चंद्रा को भी जेल हुई। उनके साथ ही बिनोय बाबू जो कार्टेलाइजेशन एंड पर्नोड रिसर्ड ब्रैंड से जुड़े हुए थे, वह भी गिरफ्तार हुए। शराब घोटाला मामले में अमित अरोड़ा भी गिरफ्तार हुआ, जो इस मामले में मिडिल मैन माना जाता है। इन लोगो को वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया गया था। वहीं वर्ष 2023 में सबसे अधिक गिरफ्तारी हुई, जिसमे केंद्रीय एजेंसी ने गौतम मल्होत्रा, राघव मंगुटा, राजेश जोशी, अमन ढाल, अरुण पिल्लई, मनीष सिसोदिया, दिनेश अरोड़ा और संजय सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं इस साल 2024 में दो बड़ी गिरफ्तारी हुई, जिसमे अरविंद केजरीवाल का नाम और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता का नाम शामिल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...