back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Moosewala: विवादों में घिरा सिद्धू मूसेवाला के भाई का जन्म, केंद्र ने पंजाब सरकार से उम्र पर मांगी रिपोर्ट

Sidhu Moose Wala: केंद्र सरकार ने IVF से गर्भ धारण करने की आयु सीमा तय कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने IVF से गर्भ धारण करने की आयु सीमा तय कर दी है। सरकार का यह एक्शन ऐसे समय में लिया गया है। जब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम के माध्यम से मंगलवार को एक वीडियो अपलोड किया। जिसमे उन्होंने सरकार से अपने दूसरे बेटे के दस्तावेजों के लिए सहायता मांगी थी। इस वीडियो में बलकौर सिंह का कहना है कि पंजाब जिला प्रशासन उनके नए जन्मे बेटे के दस्तावेज को बनाने में सहायता नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार उन्हें अपने दूसरे बेटे के दस्तावेज बनाने में परेशानी हो रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भेजा नोटिस

सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मशहूर गायक थे। उनकी हत्या के बाद उनके माता पिता ने IVF के माध्यम से दूसरे बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया। सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में IVF के माध्यम से एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं यह मुद्दा काफी गरमा गया है और केंद्र सरकार तक भी पहुंच गया है। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की मां की उम्र को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी मां चरण कौर और पंजाब सरकार से IVF ट्रीटमेंट को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

केंद्र सरकार के अनुसार IVF से गर्भ धारण करने की आयु सीमा 21-50 वर्ष है

सिद्धू मूसे वाला के पिता की वीडियो के बाद ही केंद्र सरकार ने IVF के माध्यम से गर्भ धारण करने की आयु सीमा तय कर दी है। सिद्धू मूसे वाला के पिता ने पंजाब प्रशासन पर उनके दूसरे बेटे के दस्तावेजों को बनाने में सहायता न करने का आरोप लगाया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते पंजाब सरकार से सिद्धू मुसे वाला की मां चरण सिंह के IVF ट्रीटमेंट के विषय में रिपोर्ट मांगी थी। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने IVF से गर्भ धारण करने की उम्र की जानकारी दी। जिसके अनुसार आयु सीमा 21-50 वर्ष है। पत्र के अनुसार “सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम, 2021 की धारा 21(जी)(i) के तहत, एआरटी सेवाओं के तहत जाने वाली महिला के लिए निर्धारित आयु सीमा 21-50 वर्ष के बीच है।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

1993 बम धमाकों के दोषी के लिए पसीजा BJP नेता का दिल, फैसले पर पुनर्विचार की CM रेखा से की मांग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली के पूर्व विधायक आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...