नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए जमानत दे दी है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। केजरीवाल को ये अंतरिम जमानत लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के लिए मिली है। कोर्ट के इस फैसले से आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है। फैसला आते ही दिल्ली स्थित AAP कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे।
आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल है
इसी बीच आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल है। सब अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। वहीं कई कार्यकर्ता जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए के नारे भी लगा रहे हैं। आप के कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं में खुशी की लहर है। सभी अपने प्रिय नेता की जमानत की खबर के बाद आप कार्यालय में आना शुरू कर रहे हैं। अगर सारी कानूनी प्रक्रिया आज ही पूरी हो जाती है तो अरविंद केजरीवाल आज शाम तक जेल से जमानत पर छूट सकते हैं। जब अरविंद केजरीवाल अपनी सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप कार्यालय पहुंचेंगे तो कार्यकर्ताओं और आप नेताओं का खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। सभी को उनका बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होते ही अरविंद केजरीवाल को सरेंडर करना होगा
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने सर्वोच्च न्यायालय में अरविंद केजरीवाल की अंतरिम बेल का विरोध किया था और चार्जशीट दाखिल कर उन्हें और उनकी पार्टी को घेरने की कोशिश की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल का अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के हक का सम्मान किया और उन्हें 1 जून तक जमानत दे दी है। लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होते ही अरविंद केजरीवाल को सरेंडर करना होगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





