नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। UGC NET जून 2024 सेशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है। आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क करना भी जरूरी है। परीक्षा शुल्क का भुगतान 20 मई की रात 11.59 बजे तक करना होगा। लेकिन परीक्षा का एग्जान पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझना भी बेहद जरूरी है। आइएं इन दोनों पर बात करते हैं। NET-JRF की परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है। इसको नेशनल टेस्टिंग एजंसी (NTA) की ओर से आयोजित करवाया जाता है। इस परीक्षा को देकर आप असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने या पीएचडी में प्रवेश पा सकते है। लेकिन परीक्षा का एग्जान पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझना भी बेहद जरूरी है। आइएं इन दोनों पर बात करते हैं।
क्या है एग्जाम पैटर्न
UGC NET की परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 और पेपर 2। हर पेपर को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलता है। दोनों पेपरों में MCQ होते हैं। दोनों पेपर में कुल 150 सवाल होते हैं। हर सवाल दो अंकों का होता है। यूजीसी नेट पेपर 1 में 10 विषयों से 50 सवाल होते हैं। हर विषय से कुल 5 सवाल पूछे जाते हैं। हर सवाल का वेटेज दो अंकों का होता है। वहीं, यूजीसी नेट पेपर 2 में 100 सवाल होते हैं, जो कि कुल 200 अंकों के होते हैं। इसमें भी हर सवाल का वेटेज दो अंक का होता है।
कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
अक्सर स्टूडेंट्स के मन में परीक्षा को लेकर निगेटिव मार्किंग का शक रहता है। आपको बता दें कि UGC NET की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होती है। इसमें हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं। इसके अलावा, जिन सवालों के उत्तर नहीं दिए गए, उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। यानि सबसे बेहतर है कि जितने ज्यादा हो सके उतने सवालों का जवाब देने की कोशिश करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





