back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NET-JRF 2024: देना चाहते हैं परीक्षा, तो आज है आवेदन की आखिरी तारीख; जानें कैसे करें आवेदन और कितनी लगेगी फीस

यूजीसी नेट जून 2024 सेशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 मई 2024। आवेदन के साथ अभ्यर्थी को आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस के बिना भरा फॉर्म ऑटो रिजेक्ट हो जाएगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। NET-JRF की परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है। इसको नेशनल टेस्टिंग एजंसी (NTA) की ओर से आयोजित करवाया जाता है। इस परीक्षा को देकर आप असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, जूनियर रिसर्च फेलोशिप पाने या पीएचडी में प्रवेश पा सकते है। इस समय यूजीसी नेट जून 2024 सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिसके लिए आवेदन आज आखिरी तारीख है। यानि 15 मई के बाद कोई फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा।

कौन कर सकता है अप्लाय

जो अभ्यर्थी उपर दिए गए किसी भी पद के लिए अप्लाय करना चाहते है, तो वे आवेदन दे सकते है। साथ ही जो किसी कारणवश पिछली बार फॉर्म नहीं भर पाए, उनके लिए ये दूसरा मौका बन सकता है। परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी बैठना चाहते है वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कितनी लगेगी आवेदन फीस

यूजीसी नेट जून 2024 सेशन में आवेदन करने के साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन फीस जमा करना आवश्यक है। आवेदन फीस के बिना आप फॉर्म को नहीं भर सकते है। आपका फॉर्म जमा नहीं होगा। बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म अधूरे माने जाएंगे और ऐसे फॉर्म खुद ही रिजेक्ट हो जाएंगे। आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी के लिए 1150 रुपये तय किया गया है। जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों को 325 रुपये बतौर आवेदन फीस के रूप में जमा करनी होगी। आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

कैसे करें परीक्षा के लिए अप्लाय

-सबसे पहले यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।

-अब वेबसाइट पर UGC NET June 2024 Registration/ Login लिंक पर क्लिक करें।

-इसके बाद आपको पहले आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।

-उसके बाद अभ्यर्थियों को अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।

-अब में अभ्यर्थी को आवेदन फीस जमा करनी होगी।

-अब अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

यूजीसी बिल को लेकर राजनीतिक संग्राम तेज, पल्लवी पटेल ने सरकार को दी खुली चुनौती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा में यूजीसी बिल को लेकर अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू सीट से विधायक पल्लवी ने भारतीय...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...