नई दिल्ली, हि.स.। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 640 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 1 संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले केरल की स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों से यह साफ हुआ है।
कोरोना का प्रकोप दक्षिण के राज्यों से ज्यादा उत्तर भारत में
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में अकेले केरल में 265 नए मरीज सामने आए हैं। राष्ट्रीयस्तर पर नए मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। कल 358 नए मरीज सामने आए थे। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 2997 है। कोरोना का प्रकोप दक्षिण के राज्यों से ज्यादा है। उत्तर भारत के राजस्थान में 3, उत्तर प्रदेश में 1, गुजरात में 9, महाराष्ट्र में 8, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 5 और कर्नाटक में 13 मरीज सामने आ चुके हैं।
अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके सैंपल को नए वेरिएंट संक्रमण की पुष्टि के लिए जांच हेतु भेजा गया है। उनके परिजनों पर भी निगरानी रखी जा रही है और उनके संपर्क में जो लोग भी आए, उन पर नजर है। संक्रमण अधिक ना फैले, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उक्त अधिकारी ने बताया कि देश के दूसरे हिस्सों में संक्रमण बढ़ने के बाद बंगाल में भी सतर्कता बढ़ गई थी और अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





