back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal: मारपीट के मामले में मालीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोली किसी कीमत पर नहीं छोड़ूंगी राज्यसभा सीट

समाचार एजंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में मालीवाल ने कहा कि अगर पार्टी प्यार से राज्यसभा सीट मांगती, तो वे अपनी जान तक दे देती, राज्यसभा सीट बहुत छोटी चीज़ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी का राज्यसभा सासंद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुए मारपीट के मामले की जांच के बीच उनकी प्रतिक्रिया आई है। दरअसल दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने साफ कर दिया है कि वह अपनी राज्यसभा सीट को नहीं छोड़ेंगी।

क्या बोली इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल

मीडिया एजंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में मालीवाल ने कहा कि उनके ऊपर कथित तौर से केजरीवाल के निजि पीए विभव कुमार द्वारा सीएम आवास पर मारपीट की गई। मालीवाल ने कहा कि अगर पार्टी उनसे कहती कि वे राज्यसभा की सीट छोड़ दें तो वे छोड़ देती, लेकिन अगर दवाब बनाकर इस्तीफा लेने की कोशिश की जाएगी तो वह इस्तीफा नहीं देंगी। मालीवाल ने अपने इंटरव्यू में कहा कि अगर पार्टी को मेरी राज्यसभा सीट चाहिए थी, तो मांग लेते, मैं अपनी जान भी दे देती, राज्यसभा सीट तो बहुत छोटी चीज़ है।

पार्टी के साथ अपने शुरुआती दिन किए याद

पार्टी के साथ अपनी शुरुआत तो याद करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ 2006 में पार्टी का हाथ थामा, उस समय पार्टी को कोई जानता तक नहीं था। उन्होंने बताया कि उस समय पार्टी में केवल तीन ही लोग थे, जिनमें से एक वे थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने जमीनी स्तर पर उतर कर पार्टी के कई अभियानों को चलाया है। उन्होंने कहा कि वह चाहती तो तुरंत इस्तीफा दे सकती थी और साथ ही वह पद के बिना भी काम कर सकती हैं, लेकिन जिस तरह पार्टी ने उनके साथ मारपीट की है उसको लेकर उन्होंने कहा,”अब चाहें दुनिया की कोई भी शक्ति आ जाए, मैं रिजाइन नहीं करूंगी”।

पुलिस रमांड में विभव कुमार

बताते चलें कि मामले में कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजि सचिव विभव कुमार को पांच दिन की कस्टडी पर भेजा हुआ है, जहां उनसे पूछताछ होगी। विभव को सीएम आवास के ही गिरफ्तार किया गया था। मालीवाल ने बताया कि मामले में विभव का पुलिस रिमांड जरूरी था। विभव कुमार के ऊफर आरोप है कि उन्होंने 13 मई को सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...