back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट की गौतम नवलखा पर टिप्पणी, कहा- घर पर रहना चाहते हैं नजरबंद तो चुकाना होगा हाउस अरेस्ट का खर्च

Gautam Navlakha: सर्वोच्च न्यायालय ने गौतम नवलखा के लिए कहा कि अगर वह घर पर ही अपनी नजरबंदी चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें सुरक्षा में आ रहे खर्चों का भुगतान खुद करना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा को लेकर 9 अप्रैल 2024 को बड़ी टिप्पणी की है। गौतम नवलखा पर न्यूज क्लिक के मामले में चीन की फंडिंग का गलत इस्तेमाल, भीमा कोरेगांव और अन्य देशद्रोही गतिविधियों के मामले के आरोप हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने गौतम नवलखा के लिए कहा कि अगर वह घर पर ही अपनी नजरबंदी चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें सुरक्षा में आ रहे खर्चों का भुगतान खुद करना चाहिए।

इस पर आने वाले सुरक्षा खर्च का आपको भुगतान करना ही होगा

मिली जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने यह टिप्पणी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू द्वारा जजों की पीठ को गौतम नवलखा पर एजेंसी का लगभग 1.64 करोड़ रुपये बकाया की जानकारी देने के बाद की।

दरअसल गौतम नवलखा पर न्यूज क्लिक के मामले में चीन की फंडिंग का गलत इस्तेमाल, भीमा कोरेगांव और अन्य देशद्रोही गतिविधियों के मामले में मुकदमे चल रहे हैं। नवलखा ने इन मामलों में अपनी गिरफ्तारी के बजाय घर पर ही उन्हें नजरबंद रखने की अपनी मांग रखी है। उनकी इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आपने घर में नजरबंद रहने की मांग की है तो इस पर आने वाले सुरक्षा खर्च का आपको भुगतान करना ही होगा। आप अपने दायित्व से बच नहीं सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट भीमा कोरेगांव दंगा मामले में आरोपी नवलखा को जमानत देने के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ NIA की अपील पर सुनवाई कर रही थी।

वकील शादान ने नवलखा की सुरक्षा खर्च का भुगतान करने की इच्छा जाहिर की

गौतम नवलखा की तरफ से पेश वकील शादान फरासत ने नवलखा को घर में नजरबंद रखने में आने वाले सुरक्षा खर्च का भुगतान करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन उन्होंने आकड़ों पर ही सवाल उठा डाला। वकील शादान फरासत के आकड़ो पर सवाल उठाने का विरोध करते हुए सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कहा कि वे हर बार यही कहते हैं। मुझे आपकी फाइल नहीं, नोट का कागज देखना है। इस बीच न्यायमूर्ति भट्टी ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पार्टियों को इस मामले में अपना सहयोग देने को कहा। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल की रखी और गौतम नवलखा की जमानत पर अंतरिम रोक भी बढ़ा दी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

NewsClick: SC ने न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई के दिए आदेश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की UAPA के तहत गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने आज अवैध करार दिया है।...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...