back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण हीटवेव का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Heatwave: दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में आईएमडी के अनुसार लू का कहर जारी रहेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली एनसीआर में भीषण हीटवेव से बुरा हाल है। 20 मई 2024 को दिल्ली के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिसमे नज़फगढ़ भी शामिल है। आज भी यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

इस तरह की भीषण हीटवेव का कहर शुक्रवार तक जारी रहेगा

दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में आईएमडी के अनुसार लू का कहर जारी रहेगा। दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। आईएमडी ने लू के कारण भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आज हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस तरह की भीषण हीटवेव का कहर शुक्रवार तक जारी रहेगा। हालांकि शनिवार से इसमें थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी तो कहीं भीषण गर्मी की चेतावनी

वहीं आईएमडी ने एमपी, गुजरात, यूपी और बिहार के अधिकतर इलाकों में लू की चेतावनी दी है और यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण के कई राज्यों में बारिश की संभावना बताई है। जहां कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी इलाके में कुछ जगह बारिश होने की संभावना है, तो वहीं तमिलनाडु में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। केरल में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि केरल अभी तक दक्षिण भारत में सबसे गर्म राज्य बना हुआ है, बारिश होने से यहां गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, आंध्र प्रदेश और कनार्टक समेत नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्‍यों में आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी हुई है। इनमे से कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। सभी लोगों को घर से बाहर तभी निकलना चाहिए, जब जरुरत हो। इस लू से जितना बचा जा सके ठीक है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵