back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Murder: अंकित सक्सेना मर्डर केस मामले में दोषियों की सजा टली, 31 जनवरी को होगी सुनवाई

New Delhi: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 2018 के अंकित सक्सेना मर्डर केस में दोषियों को सजा देने के मामले पर सुनवाई टाल दी है। एडिशनल सेशंस जज सुनील कुमार शर्मा ने 31 जनवरी को सुनवाई का आदेश दिया है।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 2018 के अंकित सक्सेना मर्डर केस में दोषियों को सजा देने के मामले पर सुनवाई टाल दी है। एडिशनल सेशंस जज सुनील कुमार शर्मा ने 31 जनवरी को सुनवाई का आदेश दिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली विधिक सहायता प्राधिकार और दोषियों के वकीलों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया जिसमें दोषियों की आमदनी, उनकी जिम्मेदारी और पूर्व के आपराधिक इतिहास का विस्तृत विवरण देने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील ने मीडिया रिपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की। दोषियों की ओर से पेश इस दलील का दिल्ली पुलिस की ओर से विरोध करते हुए कहा कि दोषी करार देने का आदेश मीडिया में चलाया गया है जो सार्वजनिक दस्तावेज के आधार पर चलाया जा रहा है।

अंकित सक्सेना के दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम संबंध थे

उल्लेखनीय है कि 2018 में पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में अंकित सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अंकित सक्सेना के दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम संबंध थे। कोर्ट ने 23 दिसंबर 2023 को इस हत्याकांड के तीन दोषियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने तीनों आरोपितों को आईपीसी की धारा 302 एवं 34 के तहत दोषी करार दिया था। धारा 302 के तहत उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा का प्रावधान है।

कोर्ट ने तीन आरोपियों को पाया दोषी

कोर्ट ने अंकित सक्सेना की हत्या के मामले में लड़की के माता-पिता और उसके मामा को दोषी करार दिया था। इस मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से 28 गवाहों के बयान और उनकी ओर से पेश साक्ष्यों को दर्ज किया था। 28 गवाहों में अंकित सक्सेना के पिता और शिकायतकर्ता यशपाल सक्सेना, मां कमलेश और अंकित के दो दोस्तों नितिन और अनमोल सिंह प्रमुख हैं।

आरोपितों ने अंकित की धारदार हथियार से गला काटा

घटना 1 फरवरी 2018 की है। अंकित की प्रेमिका अपने घर से निकल गई थी। इससे बौखलाए लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों ने अंकित की हत्या की थी। पहले तो लड़की के माता-पिता और दूसरे रिश्तेदारों का अंकित और उसके परिवार वालों से कहासुनी हुई। इस दौरान लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों ने अंकित की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान जब अंकित की मां उसे बचाने आई तो उसके साथ भी आरोपितों ने मारपीट की।

पुलिस के मुताबिक अंकित की मां ने कहा कि उसके सामने आरोपितों ने अंकित की धारदार हथियार से गला काट दिया। अंकित की मां अंकित को ई-रिक्शा में लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकित पेशे से फोटोग्राफर था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...