back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi Meets MBS: मो. बिन सलमान से वार्ता के बाद PM बोले- सऊदी भारत के महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक

PM Modi Meets MBS: जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस बिन सलमान भारत के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता के लिए सोमवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस बिन सलमान भारत के साथ बेहतर रिश्ते बनाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता के लिए सोमवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने उनके स्वागत के दौरान गले लगा लिया। क्राउन प्रिंस बिन सलमान जी-20 के बाद से भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

सऊदी अरब हमारे महत्वपूर्ण साक्षेदारों में एक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के लिए सऊदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस बिन सलमान ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

निरंतर बढ़ रहा आपसी सहयोग

बैठक में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत-सऊदी अरब स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल की पहली लीडर्स मीटिंग में भाग लेते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। 2019 की मेरी सऊदी अरब यात्रा के दौरान हमने इस काउंसिल की घोषणा की थी। इन चार वर्षों में यह हमारी रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के प्रभावी माध्यम के रूप में उभरा है। मुझे ख़ुशी है कि इस काउंसिल के अंतर्गत दोनों समितियों की कई बैठकें हुई हैं, जिनसे हर क्षेत्र में हमारा आपसी सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। बदलते समय की ज़रूरतों के अनुसार हम हमारे संबंधों में नए और आधुनिक आयाम जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “भारत के लिए सऊदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक पार्टनर्स में से है।”

बैठक से नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व की दो बड़ी और तेज़ गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमारा आपसी सहयोग पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बैठक में हमने हमारी करीबी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहल की पहचान की। आज की हमारी बैठक से हमारे संबंधों को एक नयी ऊर्जा, एक नयी दिशा मिलेगी, और हमें मिलकर मानवता की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कल हमने मिलकर भारत- पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक कॉरिडोर स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक शुरुआत की है। यह कॉरिडोर केवल दोनों देशों को ही आपस में नहीं जोड़ेगा बल्कि एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग, उर्जा के विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को बल देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सऊदी अरब की मित्रता, क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता, समृद्धि और मानव कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।

एजेन्सी इनपुट (हि.सा.)

Advertisementspot_img

Also Read:

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरे एक महीने तक चले रमजान के...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵