back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संजय सिंह का दावा, इलेक्टोरल बांड के जरिये भाजपा ने किया बड़ा घोटाला; घाटे के बावजूद कंपनियों का बीजेपी को चंदा

Electoral Bond: आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण ही भाजपा का ये घोटाला सामने आ सका है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। संजय सिंह ने 8 अप्रैल को एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बांड के माध्यम से बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने सबसे बड़ा सवाल घाटे वाली कंपनियों का भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा देने का उठाया है।

सुप्रीम कोर्ट के कारण ही भाजपा का ये घोटाला सामने आ सका है

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण ही भाजपा का ये घोटाला सामने आ सका है। उन्होंने इसके लिए सर्वाच्च न्यायालय का धन्यवाद व्यक्त किया। आप नेता संजय सिंह ने घाटे वाली कंपनियों के बारे में कहा कि 33 कंपनियों को एक लाख करोड़ का घाटा होने के बावजूद उन्होंने 450 करोड़ रुपये का चंदा भारतीय जनता पार्टी को दिया है। संजय सिंह ने आगे कहा कि एक कंपनी तो ऐसी निकली जिसने अपने लाभ का 93 गुणा चंदा भारतीय जनता पार्टी को दे डाला। आप नेता ने कहा कि 6 कंपनियों ने भाजपा को 600 करोड़ चंदा दे डाला। वहीं 17 कंपनी ऐसी हैं जिन्होंने 0 टेक्स चुकाया है।

ये जांच एजेंसियां अब कहां हैं: राज्यसभा सांसद संजय सिंह

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर लाखों करोड़ो का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कंपनियों को लाखों करोड़ो के टैक्स में छूट देकर कंपनियों को करोड़ो के टेंडर दिए। संजय सिंह ने इसके बाद ED और CBI पर सवाल खड़े किए और कहा कि ये जांच एजेंसियां अब कहां हैं। आपने नेता संजय सिंह ने चुनाव आयोग के वर्ष 2017 के नियम का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी पिछले 3 सालों में हुए मुनाफे का 7 फीसदी ही पार्टियों को चंदा दे सकती है। संजय सिंह ने कहा कि इस हिसाब से घाटे वाली कंपनी किसी पार्टी को चंदा नहीं दे सकती है। लेकिन भाजपा को दिए चंदा में इसका उलट हुआ।

संजय सिंह ने एयरटेल आदि कंपनियों का उदहारण देते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एयरटेल ने भाजपा को 200 करोड़ का चंदा दिया। वहीं एयरटेल को 8000 करोड़ टैक्स में छूट दी गयी। इसी तरह से अन्य कंपनियों का ब्यौरा देते हुए संजय सिंह ने अपनी बात की पुष्टि की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵