back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश, IMD ने देश के इन इलाकों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

IMD News: मौसम में अब कब बदलाव आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ मौसम का मिजाज आज बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में अब कब बदलाव आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ मौसम का मिजाज आज बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला है। यहां अचानक से बादल छा गए। कई जगह बारिश होने लगी। मौसम के इस मिजाज को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के कारण फिर से मौसम ठंडा हो जायेगा।

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जहां दिल्ली एनसीआर के आसपास के इलाको में धीमी से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कुछ इलाको जैसे पलवल, सोहना, नूंह, औरंगाबाद, होडल में भी धीमी से तेज बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाको जैसे बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, गभाना, जट्टारी और खैर में भी धीमी से तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी भिवाड़ी, तिजारा आदि जगहों में धीमी से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को भी भारी बारिश के आसार है

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, शामली, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बिजनौर का शामिल है। वहीं मुरादाबाद, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, बहराइच, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बागपत और बरेली में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को भी भारी बारिश के आसार है।

इसका सीधा असर राजधानी के तापमान में भी पड़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च और 14 मार्च को पश्चिमी हिमालयों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार है। वहीं इन हिमालय इलाको में बारिश होने की भी संभावना है। इसका सीधा असर राजधानी के तापमान में भी पड़ेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक की टेंशन खत्म! गुरुग्राम से दिल्ली और नोएडा के बीच उड़ेंगी एयर टैक्सियाँ; बदल जाएंगे शहरी सफर के नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज ऑफिस के लिए लंबा सफर तय करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...