back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Defamation Case: मोदी सरनेम मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई शुरू, अन्याय नहीं किया तो माफी क्यों?- अधीर

Rahul Gandhi Defamation Case: मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में आज शुक्रवार (4 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर होगी सुनवाई। अधीर रंजन चौधरी ने कहा अन्याय नहीं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में आज शुक्रवार (4 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है। सुनवाई से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (2 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपने जवाब में कहा था कि अपील सेशंस कोर्ट में लंबित है जिसमें उनके सफलता की संभावना है। इसलिए दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगा दे।

सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस किया जारी

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने कहा था कि इस स्तर पर सीमित प्रश्न यह है कि क्या दोषसिद्धि निलंबित किए जाने योग्य है? इस पूर्णेश मोदी और राहुल गांधी ने कोर्ट के समक्ष अपने-अपने जवाब दाखिल किये थे।

राहुल गांधी क्यों गए सुप्रीम कोर्ट?

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को इस साल मार्च में सूरत की एक कोर्ट ने दो साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट में इस मामले कि अपील की और गुजरात हाई कोर्ट ने सात जुलाई को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसने 21 जुलाई को गुजरात सरकार समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा गया था।

क्या था मामला?

दरअसल, राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में लोकसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था “सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है?” इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अन्याय नहीं किया तो माफी क्यों?-अधीर रंजन

‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का कहना है, ”देश और दुनिया जानती है कि सत्ता पक्ष के आदेश और निर्देश पर संसद में राहुल गांधी को चुप कराने के लिए ऐसा किया गया है। उनकी गलती क्या थी, कि वह माफी मांगेंगे?…राहुल गांधी कोई ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो माफी मांगेंगे। यह अहंकार के कारण नहीं है बल्कि इसलिए कि उन्होंने अन्याय नहीं किया है।”

Defamation Case: राहुल गांधी के लिए Lok Sabha Election 2024 की राह कितनी मुश्किल-कितनी आसान?

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...