back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: राघव चड्ढा ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा ‘आज सदन से सांसद नहीं, डेमोक्रेसी हुई सस्पेंड’

Parliament Winter Session: राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर प्रश्न करने वाले विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित करने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

नई दिल्ली, (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर प्रश्न करने वाले विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित करने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

भाजपा के आरोपित सांसद आज भी सदन के अंदर: राघव चड्ढा

उन्होंने कहा कि आज संसद से सांसद सस्पेंड नहीं हुए हैं बल्कि देश के अंदर डेमोक्रेसी सस्पेंड हुई है। विपक्षी दलों के इन सांसदों को सिर्फ इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि इन्होंने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर सवाल किए थे। यह बड़ी बिडंबना है कि जिस भाजपा के सांसद के हस्ताक्षर से आरोपित सदन के अंदर आए थे, वो सांसद आज भी सदन के अंदर बैठे हैं और उनकी सदस्यता पर कोई आंच नहीं आई है।

आरोपित एक तरह से भाजपा सांसद के मेहमान: चड्ढा

चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के एक सांसद के हस्ताक्षर से विजिटर पास बनवाकर दो आरोपित सदन के अंदर आते हैं और सदन में हमला करते हैं। वो दोनों आरोपित एक तरह से भाजपा सांसद के मेहमान थे। इसके बावजूद वो भाजपा के सांसद आज भी बतौर सांसद सदन के अंदर बैठ रहे हैं और उनकी सदस्यता पर कोई आंच नहीं आई है।

आरोपित सांसद अभी तक सस्पेंड नहीं हुआ है: राघव चड्ढा

उधर, केंद्र सरकार से संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर सवाल करने और भाजपा सांसद की इसमें भूमिका पर सवाल करने वाले विपक्ष के 92 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। जिस भाजपा सांसद के हस्ताक्षर से विजिटर पास लेकर दोनों आरोपित सदन के अंदर आए, वो सांसद अभी तक सस्पेंड नहीं हुआ है लेकिन भाजपा सांसद और भाजपा सरकार से जवाब मांगने वाले 92 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। इसलिए मुझे ये कहने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं है कि आज ये सांसद सस्पेंड नहीं हुए हैं, बल्कि डेमोक्रेसी सस्पेंड हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...