back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New Delhi: संसद की सुरक्षा चूक का मास्टरमाइंड ललित झा का TMC से क्या है नाता? BJP ने जारी की तस्वीर

New Delhi: संसद की सुरक्षा उल्लंघन का मास्टरमाइंड ललित झा की तृणमूल कांग्रेस नेता के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। भाजपा इसके लिए टीएमसी सहित पूरे विपक्ष को घेर रही है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। संसद की सुरक्षा उल्लंघन का मास्टरमाइंड ललित झा की तृणमूल कांग्रेस नेता के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। भाजपा इसके लिए टीएमसी सहित पूरे विपक्ष को घेर रही है। भगवा पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस सहित पूरे इंडिया गठबंधन पर इस कांड में शामिल होने का आरोप लगाया है। संसद में घुसपैठ का मास्टरमाइंड ललित झा फरार चल रहा था, उसने बीती रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उसकी फोटो टीएमसी नेता के साथ सामने आने के बाद बीजेपी ने टीएमसी पर हमला बोल दिया है।

बंगाल भाजपा प्रमुख ने तृणमूल नेता तापस रॉय के साथ ललित झा की एक तस्वीर पोस्ट की

बंगाल भाजपा प्रमुख डॉ. सुकांतो मजूमदार ने वरिष्ठ तृणमूल नेता तापस रॉय के साथ ललित झा की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड ललित झा लंबे समय से टीएमसी के तापस रॉय के साथ घनिष्ठ संबंध में है। क्या यह टीएमसी नेता की मिलीभगत की जांच के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है?”

भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी पोस्ट किया

इसे भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया, ”अब तक पूरे प्रकरण में शामिल लोगों के कांग्रेस, सीपीआई (माओवादी) और अब टीएमसी के साथ संबंध पाए गए हैं।” ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की आंतरिक विफलताओं के कारण संसद की सुरक्षा में यह अभूतपूर्व उल्लंघन हुआ है।

टीएमसी ने भाजपा के मैसूरु से सांसद पर दोनों घुसपैठियों को पास जारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया

वहीं, टीएमसी ने भाजपा के मैसूरु से सांसद पर दोनों घुसपैठियों को पास जारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया गया है। आपको बता दें कि मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा उस समय से विवादों में हैं, जब यह पता चला कि उनके कार्यालय ने सागर शर्मा और मनोरंजन डी के लिए विजिटर पास के लिए अनुरोध किया था। इन दोनों ने ही संसद की दर्शक दीर्घा से लोकसभा चैंबर में धुसपैठ की थी। उन्होंने कार्यवाही के बीच में ही सदन के अंदर कैन से रंगीन गैस छोड़े। उनमें से एक गैलरी से लोकसभा के फर्श पर कूद गया। सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पर काबू पा लिया था। इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड बंगाल के ललित झा को बताया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...