back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल मामले पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं

New Delhi: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के निजी सचिव द्वारा कथित तौर पर हुई बदसलूकी पर प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित बदसलूकी मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर किसी भी महिला के खिलाफ कोई अत्याचार होता है तो वह उसके साथ खड़ी होंगी। कांग्रेस पार्टी से ये पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने ANI को बताया कि अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है, तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं। चाहे वे किसी भी पार्टी से हों। दूसरी बात, आम आदमी पार्टी इस बारे में आपस में चर्चा करगी और निर्णय लेगी कि उन्हें क्या करना है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट का कथित तौर पर आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए 14 मई को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिभव कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

केजरीवाल ने साधी चुप्पी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज इंडिया गठबंधन की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रैंस में मीडियाकर्मियों ने पूछा कि स्वाति मालीवाल पर आपका क्या कहना है? अखिलेश यादव ने कहा कि ये ज़रुरी मुद्दा नहीं है। ऐसा कहकर उन्होंने इस मुद्दे को टाल दिया। उन्होंने कहा कि इससे भी ज़रुरी मसलें हैं। भाजपाई वाले किसी के सगे नहीं है। वहीं दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल सवाल का जवाब देने से बचे। उन्होंने इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई थी।

बीजेपी पर बरसे संजय सिंह

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसके बाद मंच संभालते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कितने सारे मुद्दे हुए हैं जिन्हें हमने उठाए हैं बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका जवाब देना चाहिए। स्वाति मालीवाल जब जंतर-मंतर पर विरोध कर रहीं महिला पहलवानों से मिलने गई थीं। तब उनके साथ वहां बदसलूकी हुई थी। बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए। इसके अलावा, संजय सिंह ने कहा कि कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के मामले में बीजेपी को जवाब देना चाहिए। उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के का साथ हुए दुष्कर्म का भी जिक्र किया और कहा कि पीएम मोदी इसका जवाब दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...